फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mann ki baat pm modi 100 episode unesco dg culture education

Mann Ki Baat: यूनेस्को की डीजी ने की 'मन की बात' कार्यक्रम की तारीफ, प्रधानमंत्री से किए ये सवाल

Sun, 30 Apr 2023 12:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Apr 2023 12:27 PM IST
सार

भारत अपने अंतरराष्ट्रीय एजेंडे में संस्कृति और शिक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। यूनेस्को डीजी ने कहा कि वह भी जल्द जी20 की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आएंगी।' 

विज्ञापन
Mann ki baat pm modi 100 episode unesco dg culture education
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित - फोटो : Twitter@air

विस्तार

मन की बात कार्यक्रम की देश में लोकप्रियता बहुत ज्यादा है लेकिन विदेशी राजनेता और शीर्ष अधिकारी भी इस कार्यक्रम के प्रशंसक हैं। यूनेस्को की डीजी ऑड्रे औले ने भी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तारीफ की। मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में उन्होंने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन


'भारत और यूनेस्को के संबंध मजबूत'
'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान यूनेस्को की डीजी ने कहा कि 'नमस्ते प्रधानमंत्री, यूनेस्को की तरफ से मैं मन की बात रेडियो कार्यक्रम में बोलने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देती हूं। यूनेस्को और भारत एक लंबा इतिहास साझा करते हैं और हमारे सभी क्षेत्रों जैसे शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति में संबंध बेहद मजबूत हैं। आज इस अवसर पर मैं शिक्षा के महत्व के बारे में बोलना चाहूंगी। यूनेस्को की कोशिश है कि 2030 तक सभी सदस्य देश यह सुनिश्चित करें कि सभी को गुणवत्तापूर्व शिक्षा मिले।'
विज्ञापन


यूनेस्को डीजी ने कही ये बात
यूनेस्को की डीजी ने प्रधानमंत्री मोदी से ये भी पूछा कि 'दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिल सकती है, इस दिशा में उनकी सरकार क्या कर रही है? यूनेस्को इस दिशा में भी काम कर रहा है किस तरह से संस्कृति और  परंपराओं का समर्थन और संरक्षण किया जाए। भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में भारत अपने अंतरराष्ट्रीय एजेंडे में संस्कृति और शिक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। यूनेस्को डीजी ने कहा कि वह भी जल्द जी20 की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आएंगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ये जवाब
यूनेस्को डीजी के संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत नई शिक्षा नीति ला रहा है और इसमें तकनीक को भी पूरी जगह दी जा रही है। साथ ही स्कूली शिक्षा छोड़ने में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम में संस्कृति संरक्षण के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed