फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mann ki baat latest episode july pm modi talk about sawan amrit sarovar haj

मन की बातः प्रधानमंत्री बोले- अयोध्या काशी जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी; 50 हजार सरोवर बनाए जा रहे

Sun, 30 Jul 2023 12:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Jul 2023 12:36 PM IST
सार

पीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है और यह महादेव की अराधना के साथ ही हरियाली और खुशहाली से जुड़ा है। सावन का बहुत महत्व है, सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। 

विज्ञापन
mann ki baat latest episode july pm modi talk about sawan amrit sarovar haj
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने सावन महीने के जिक्र से की। पीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है और यह महादेव की अराधना के साथ ही हरियाली और खुशहाली से जुड़ा है। सावन का बहुत महत्व है, सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। सावन के महीने में कितने ही भक्त शिव अराधना पर निकलते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और उज्जैन में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़  रही है। 
विज्ञापन


जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार अमृत सरोवर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासी पूरी जागरुकता से जल संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं। अभी देश में 50 हजार अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है। एमपी के शहडोल के पकरिया गांव में आदिवासियों ने 100 कुओं को वाटर रिचार्ज सिस्टम में बदल दिया है। बारिश का पानी इन कुओं में जाता है और वहां से जमीन में चला जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। राज्य सरकार ने अभियान की शुरुआत की और लोगों ने इसमें पूरा सहयोग दिया। 
विज्ञापन


'मुस्लिम महिलाओं ने लिखे पत्र' 
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्हें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के पत्र प्राप्त हुए हैं, जो हज करके लौटी महिलाओं ने उन्हें लिखे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन महिलाओं ने पुरुष सदस्यों या मेहरम के बिना हज यात्रा की। उनकी संख्या 50 या 100 नहीं है बल्कि 4000 है। यह एक बड़ा बदलाव है। पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम के हज यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। पीएम ने इसके लिए सऊदी अरब सरकार को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की मदद के लिए महिला समन्वयकों की तैनाती की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने लौटाईं दुर्लभ कलाकृतियां
प्रधानमंत्री ने अमेरिका द्वारा लौटाई गईं प्राचीन कलाकृतियों के बारे में भी बात की और कहा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अमेरिका द्वारा 100 से ज्यादा दुर्लभ कलाकृतियों के लौटाने की खूब चर्चा थी। ये दुर्लभ कलाकृतियां ढाई सौ से 2500 साल पुरानी हैं। ये कलाकृतियां देश के विभिन्न इलाकों से संबंधित हैं। अमेरिका की सरकार ने इन्हें हमें वापस लौटाया है। पीएम ने कहा कि उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान भी अमेरिका ने कई कलाकृतियां भारत को लौटाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed