फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Manmohan Singh Birthday veteran congress leader former prime minister turns 88 today know everything about him

Manmohan Singh Birthday: 88 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री, जानें उनके बारे में सबकुछ

Sat, 26 Sep 2020 01:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 26 Sep 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Dr Manmohan Singh Birthday veteran congress leader former prime minister turns 88 today know everything about him
मनमोहन सिंह बर्थडे: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉक्टर मनमोहन सिंह शनिवार को अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। डॉक्टर सिंह ने 2004-2014 तक केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्हें नरसिम्हा राव के शासनकाल 1991 में आर्थिक सुधार करने के लिए जाना जाता है। उन्हें राव ने अपना वित्त मंत्री बनाया था।

विज्ञापन


1991 के बजट में आधुनिक भारत की नींव रखने वाले और देश में आर्थिक सुधारों के रोडमैप को शामिल किया गया था। हालांकि इसका श्रेय डॉ. सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री को भी दिया था। राव के शताब्दी समारोह में उन्होंने सुधारों को लेकर कहा, 'यह एक कठिन विकल्प और एक साहसिक निर्णय था और ऐसा संभव हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने मुझे चीजें करने की स्वतंत्रता दी। उन्होंने समझा कि उस समय भारत की अर्थव्यवस्था की जरूरतें क्या थीं।'
विज्ञापन



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बारे में जानें सबकुछ-

  • डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। यह जगह अब पाकिस्तान में है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अध्ययन किया और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। बाद में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के साथ-साथ दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया।
  • डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के बीच भारत के 13वें प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला। भारतीय अर्थशास्त्री ने 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभाली।
  • भारतीय अर्थशास्त्री ने 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया।
  • सिंह ने 1972 और 1976 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार सहित कई प्रमुख पदों का कार्यभार संभाला। वे 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख थे।
  • डॉ. सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के साथ दो बार काम किया। 1966 से 1969 तक वे व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) में आर्थिक मामलों के अधिकारी के तौर पर कार्य कर चुके हैं। 1987 से 1990 तक संयुक्त राष्ट्र में उनका दूसरा कार्यकाल दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में था।
  • वर्तमान में वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed