Manmohan Singh Memorial: सस्ती सियासत कर रही BJP, कांग्रेस के दबाव में स्मारक की अधिसूचना; खेड़ा के तीखे सवाल
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। अब उनके लिए स्मारक बनवाने के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग हो रही है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सस्ती सियासत कर रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस के दबाव में स्मारक के लिए अधिसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिसका अंतिम संस्कार, उसके परिवार पर कोई ध्यान नहीं
खेड़ा ने कहा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने शक्ति स्थल से जमीन देने की पेशकश भी की। वे बस इतना चाहते थे कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसी जगह हो जहां उनका स्मारक बनाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था उसके परिवार पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।'
कांग्रेस के दबाव में भाजपा ने स्मारक बनाने की अधिसूचना जारी की#WATCH | Delhi | On the issue of allocating space for a memorial for former PM Dr Manmohan Singh, Congress leader Pawan Khera says, "Have you ever heard of another former PM whose funeral happened at the Nigambodh Ghat?... Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi even offered land from… pic.twitter.com/8U9RoOoM3r
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 29, 2024
उन्होंने सवाल किया, 'क्या हमेशा पीएम पर ध्यान देना जरूरी है?' बकौल पवन खेड़ा, जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी सस्ती राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दबाव के बाद ही बीजेपी ने स्मारक बनाने की अधिसूचना जारी की है।'
डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व को देखें...
इस मामले में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सत्ता में बैठे लोगों को समझना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को बेहतर बनाया और लोगों को नई उम्मीद दी। उन्होंने कहा, 'आज जो लोग सत्ता में हैं, जो पिछले दो दिनों से डॉ. मनमोहन सिंह की प्रशंसा कर रहे हैं उनके योगदान को याद कर रहे हैं, उन्हें डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व को देखना चाहिए।'
#WATCH | Delhi | On former PM Dr Manmohan Singh, Congress leader Jairam Ramesh says, "Those who are in power today, who have been singing Dr Manmohan's praises and remembering his contributions for the last two days, should see Dr Manmohan Singh's personality... His 4-minute… pic.twitter.com/cQPI0yOSKs
— ANI (@ANI) December 29, 2024
पूर्व पीएम के भाषण ने सरकार को हिलाकर रख दिया
रमेश ने कहा, 'नोटबंदी पर उनके 4 मिनट के भाषण ने सरकार को हिलाकर रख दिया। जब वे विपक्ष में थे, तो उन्होंने ज़्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन जब उन्होंने बात की, तो सभी ने सुना। लाल बहादुर शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि उनका कोई दुश्मन नहीं था, मैं डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में भी यही कह सकता हूं।'
विवाद के बीच हरदीप पुरी ने क्या कहा?
इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, 'जो लोग सरदार डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर समानांतर कहानी गढ़ रहे हैं, वे उनकी स्मृति और एक इंसान के रूप में उनके चरित्र के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं।'
Those who are manufacturing a parallel narrative with regard to the last rites of Sdr Dr Manmohan Singh Ji are doing a huge disservice to his memory and the ethos he embodied as a human being.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) December 29, 2024
With his body draped in Tricolour, the late former Prime Minister was accorded full… pic.twitter.com/bYurxjbk4U
कांग्रेस पार्टी को आत्मचिंतन की नसीहत
पुरी ने कहा, डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 21 तोपों की सलामी दी गई। सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। तिरंगा आधा झुका रहेगा। इस दौरान सिख संगत के सदस्य भी मौजूद थे। डॉ. मनमोहन सिंह जी हमेशा हमारे लिए एक प्रेरणादायी नेता रहेंगे। हम उनकी यादों और मूल्यों को संजो कर रखेंगे।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी के वे लोग जो इस गंभीर क्षण की गरिमा और शांति को विवादों और झूठों से खराब कर रहे हैं, उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए और आत्मचिंतन करना चाहिए।'