फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manmohan singh birthday congress says simplycity symbol pm narendra modi also praise

Manmohan singh: 'सादगी के प्रतीक', पूर्व पीएम के जन्मदिवस पर कांग्रेस की शुभकामना, प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई

Thu, 26 Sep 2024 12:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 26 Sep 2024 12:03 PM IST
सार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी।'

विज्ञापन
manmohan singh birthday congress says simplycity symbol pm narendra modi also praise
पीएम मोदी और मनमोहन सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज अपना 92वां जन्मदिवस मना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम को बधाई दी। राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विनम्रता, बुद्धिमानी से देश की निस्वार्थ सेवा की और देश के भविष्य को दिशा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात भी की।
विज्ञापन


'सादगी के प्रतीक और दूरदर्शी नेता'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'वे राजनीति में सादगी, गरिमा और सरलता के दुर्लभ प्रतीक हैं।' खरगे ने कहा कि 'मनमोहन सिंह ने बोलने से ज्यादा काम किया। हम राष्ट्र के लिए उनके जबरदस्त योगदान के लिए आभारी हैं।' वहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं!' 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरा जीवन देश को समर्पित रहा है। उन्होंने देश के सभी वर्गों के हित, प्रगति और कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई जन कल्याणकारी नीतियां बनाई हैं। कांग्रेस परिवार की ओर से भारत में आर्थिक समृद्धि के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' बीते दिनों मनमोहन सिंह ने राज्यसभा का कार्यकाल पूरा किया था और इसके साथ ही उनकी सक्रिय राजनीति से विदाई हो गई। उस दौरान पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह की खूब तारीफ की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 'मेरे मनमोहन सिंह जी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा देश के लिए मार्गदर्शक का काम किया। जब भी देश के लोकतंत्र की बात होगी तब मनमोहन सिंह की चर्चा जरूर होगी।'


आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन सिंह 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व सरकार में देश के वित्त मंत्री भी रहे। मनमोहन सिंह के वित्त मंत्री रहते हुए ही देश में आर्थिक सुधारों के क्रांतिकारी बदलाव हुए। मनमोहन सिंह ने ही देश में निजीकरण की राह खोली, लाइसेंस राज को खत्म किया, आयात-निर्यात नियमों में ढील दी गई और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी। एक तरफ मनमोहन सिंह ने देश को दिवालियापन और आर्थिक पतन की स्थिति से बचाया और दूसरी तरफ देश को तेज आर्थिक विकास की राह पर डाला। इसी का नतीजा रहा कि देश में एक बड़े मध्यम वर्ग का उदय हुआ, जो हमारी अर्थव्यवस्था का इंजन बना हुआ है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed