फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manmohan PMO passed buck on CWG scams: Public Accounts Committee

कॉमनवेल्थ गेम्स भ्रष्टाचार- पीएमओ ने सुलझाने नहीं 'टालने' की थी कोशिश

Mon, 10 Apr 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 10 Apr 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Manmohan PMO passed buck on CWG scams: Public Accounts Committee
मनमोहन सिंह

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में हुए भ्रष्‍टाचार के मामले में मनमोहन सिंह हर ओर से घिरे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। पब्लिक अकाउंट्स कमेटी ने 2010 के मनमोहन सिंह के पीएमओ की आलोचना की एक रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। 

विज्ञापन


इस रिपोर्ट में तत्कालीन मनमोहन सरकार की आलोचना की गई है जिसने राष्ट्रमंडल खेलों के अध्यक्ष के रूप में सुरेश कलमाड़ी की नियुक्ति की थी और कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुए भ्रष्टाचार को नजरअंदाज किया। 
विज्ञापन


समिति ने 2010 की सीडब्ल्यूजी रिपोर्ट को सही ठहराया जिसमें खेल आयोजन समिति प्रमुख सुरेश कलमाड़ी की नियुक्ति और घोटालों से प्रभावित हुए खेलों की खराब निगरानी के लिए पीएमओ की आलोचना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने कहा पीएमओ को जिम्मेदारियां बदलने की जगह कोई ठोस कदम उठाना चाहिए था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ये सबसे अच्छा होता कि खेल मंत्रालय द्वारा कारणों को समझाया जाता। इसके अलावा ये भी कहा गया कि कैबिनेट सचिवालय राजनीतिक झुकाव की वजह से जवाबदेही सुनिश्चित करने में नाकामयाब रहे हैं। 

कमेटी ने सीबीआई से कहा कि कथित भष्टाचार की जांच फिर से शुरू करे जिसे एजेंसी द्वारा बंद कर दिया गया था। इस मामले में करीब 33 मामले दर्ज हैं जिनमें से कुछ कलमाड़ी और उनके सहयोगियों पर भी दर्ज हैं। 


कमेटी की रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि कमेटी इसकी आलोचना करती है और पीएमओ/ कैबिनेट सचिवालयों से अपील की है कि इसे उदाहरण के तौर पर लें और काम करने और  जिम्मदारियां उठाने की संस्कृति को प्रोत्साहित करें। इसके अलावा उस व्यवहार की आलोचना की गई है जिसमें सरकार के उच्चतम संस्थानों बाहरी प्रभावों में आकर छोड़छाड़ करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed