फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur youth rescued, 8 kidnappers held with weapons

Manipur: युवक का अपहरण कर मांगी 15 लाख की फिरौती, पुलिस ने छापेमारी कर बचाया; सभी आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Dec 2023 11:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 09 Dec 2023 11:00 PM IST
सार

Manipur: इंफाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिवकांत सिंह ने बताया कि युवक की पहचान लैशराम चिंगलेन सिंह (22 वर्षीय) के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार दोपहर डीएम कॉलेज ऑफ साइंस न्यू बॉय हॉस्टल से अगवा कर लिया गया था।

विज्ञापन
Manipur youth rescued, 8 kidnappers held with weapons
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर पुलिस ने शनिवार को आठ अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और एक युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया।

विज्ञापन

इंफाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिवकांत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि युवक की पहचान लैशराम चिंगलेन सिंह (22 वर्षीय) के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार दोपहर डीएम कॉलेज ऑफ साइंस न्यू बॉय हॉस्टल से अगवा कर लिया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकांत ने कहा, 'अपहरणकर्ताओं ने लैशराम की सुरक्षित रिहाई के लिए उसके माता-पिता से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।' अधिकारी ने कहा, 'युवक के माता-पिता की शिकायत के बाद इंफाल पश्चिम जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली। देर रात करीब दो बजे पुलिस की एक टीम ने इंफाल पश्चिम जिले के युमनाम हुइड्रोम माखा लेइकाई में छापा मारा और असेम चाओबा (63 वर्षीय) के घर से लैशराम को बचाया।
 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आठ अपहरणकर्ताओं से एक घातक राइफल, एक एके-47 राइफल, एक .32 पिस्तौल, गोला-बारूद और 13 मोबाइल हैंडसेट बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed