फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence security force death toll in Tengnoupal violence rises to three

Manipur: तेंगनौपाल में हिंसा से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई तीन, 37 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Sat, 09 Sep 2023 10:23 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 09 Sep 2023 10:23 AM IST
सार

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पल्लेल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है। बीती रात एक 37 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Manipur Violence security force death toll in Tengnoupal violence rises to three
Manipur Violence - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पल्लेल में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तीन हो गई है, जिसमें एक 37 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरक्षाबलों और हथियारबंद गिरोह के बीच गोलीबारी में व्यक्ति को सिर में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें इंफाल के  क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात ही व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस गोलीबारी में करीब 50 लोग घायल हो गए थे, जिसमें सुरक्षाबलों के जवान भी शामिल थे। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे पल्लेल के पास मोलनोई गांव में सुरक्षाबलों और हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी हुई। गोलीबारी की घटना के बारे में सुनकर कमांडो की वर्दी पहने मीरा पैबिस और अरामबाई तेंगगोल मिलिशिएमेन सहित मैतेई समुदाय के सदस्यों के बड़े समूहों ने सुरक्षा चौकियों को तोड़ने और पल्लेल की ओर बढ़ने का प्रयास किया। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन


सुरक्षाबलों द्वारा रोके जाने के बाद, कुछ पुलिस की वर्दी में मौजूद हथियारबंदों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें सेना के मेजर घायल हो गए। उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए लीमाखोंग के अस्पताल में भर्ती किया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद लगभग 45 महिलाएं घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हजारों प्रदर्शनकारी बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में इकट्ठा हुए। वे सभी तोरबुंग में अपने घरों तक पहुंचने के लिए सेना के बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश भी की, जिसके बाद एहतियात के तौर पर मणिपुर के सभी पांच घाटी जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया था।

मणिपुर के चुराचांदपुर में हथियारों और गोला बारूद का जखीरा जब्त
मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि असम राइफल्स और सिंघाट पुलिस ने सिंघाट कब्रिस्तान के सामान्य इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर एक एसएलआर, कार्बाइन और पिस्तौल सहित गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। माना जा रहा कि ये हथियार 4 मई को सिंघाट में जातीय संघर्ष के दौरान लूटे गए थे। बरामद हथियारों को जांच के लिए सिंघाट थाने को सौंपा गया है।


राज्य में पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों ने इंफाल-पश्चिम, इंफाल-पूर्व, कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में अलग अभियान चलाकर चार हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक बरामद किए हैं। इस दौरान इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और थौबल जिलों में उपद्रवियों के 17 बंकरों को भी नष्ट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed