फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: People returning home, army trying to restore confidence

मणिपुर हिंसा: घर लौटने लगे लोग, सेना कर रही विश्वास बहाली की कोशिश

Wed, 10 May 2023 05:19 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 10 May 2023 05:19 PM IST
सार

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि मणिपुर में स्थायी शांति के लिए सेना ने सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। इस कारण अब धीरे-धीरे शांति लौटने लगी है। जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का काम भी जारी है...

विज्ञापन
Manipur violence: People returning home, army trying to restore confidence
Manipur Violence: कुकी समुदाय से मिलते सेना के जवान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में धीरे-धीरे शांति बहाल होने लगी है। लोग अब घरों की ओर लौटने लगे हैं। लोगों में किसी तरह का डर न हो, इसके लिए सेना गांवों में व्यक्तिगत तौर पर लोगों से बातचीत कर रही है। इस बीच, फिर कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए सेना, वायुसेना, प्रशासन और असम राइफल्स के जवान चौबीसों घंटे जमीन और आसमान से निगरानी रख रहे हैं।

विज्ञापन

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि मणिपुर में स्थायी शांति के लिए सेना ने सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। इस कारण अब धीरे-धीरे शांति लौटने लगी है। जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का काम भी जारी है। फिर से कोई घटना नहीं घटे, इसके लिए सेना न केवल भीतरी इलाकों में बल्कि भारत-म्यांमार सीमा पर भी नजर बनाए हुए है। इसके लिए मानव रहित विमान, वायु सेना के एमआई 17 और चीता हेलीकॉप्टरों से दिन-रात निगरानी रखी जा रही है। सेना के जवान लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं। मणिपुर में करीब 128 सेना और असम राइफल्स की टुकड़ियों, मानव रहित विमान और हेलीकॉप्टर इस कार्रवाई में लगाए गए हैं।

विज्ञापन

इस बीच, सेना ने लोगों में विश्वास जगाने के उद्देश्य से गांव-गांव जाकर एक-एक व्यक्ति से बातचीत शुरू की है। सेना ने सभी से अपील की है कि अराजक तत्व फिर से माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। किसी भी तरह की गलत या भड़काउ बयानबाजी से भी बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन कोहिमा कॉलिंग: सुरक्षाबलों ने 1229 लोगों को निकाला

मणिपुर हिंसा के दौरान ऑपरेशन कोहिमा कॉलिंग के तहत असम राइफल्स, "पूर्वोत्तर लोगों के मित्र" ने मणिपुर संकट के दौरान छह से दस मई के बीच 1229 लोगों को निकाला और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मणिपुर में जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच मणिपुर में नागालैंड के कई लोग फंसे हुए थे। इन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए स्पीयर कॉर्प्स के तत्वावधान में असम राइफल्स ने दो चरणों में 'ऑपरेशन कोहिमा कॉलिंग' चलाया। पहले चरण में 676 व्यक्तियों और दूसरे चरण के दौरान 553 व्यक्तियों को निकाला गया। दूसरे चरण योरिपोक की 47 कोन्याक लड़कियों को निकाला गया। जानकारी के मुताबिक बचाव दल इन लड़कियों को निकालने के लिए थौबल जिले के अंदरूनी इलाकों में गया था। ये सभी एक फैक्ट्री में काम करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed