फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence: One PERSON Killed, Minister's House Vandalised in Bishnupur

Manipur: एक बार फिर भड़की हिंसा, एक की मौत; गुस्साई भीड़ ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के घर को बनाया निशाना

Thu, 25 May 2023 11:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 25 May 2023 11:15 AM IST
सार

मणिपुर में 3 मई को शुरू हुई हिंसक झड़पों में अभी तक करीब 70 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, लगभग 200 लोग घायल हुए और करीब 40,000 विस्थापित हुए।

विज्ञापन
Manipur Violence: One PERSON Killed, Minister's House Vandalised in Bishnupur
मणिपुर में भड़की हिंसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। कर्फ्यूग्रस्त मणिपुर में बुधवार को बिष्णुपुर और इंफाल पश्चिम जिलों में अधिक हिंसा देखी गई। इन अलग-अलग घटनाओं में एक शख्स की मौत भी हो गई है। जबकि एक राज्य मंत्री के घर को निशाना बनाया गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने खूब तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन

बता दें, राज्य में 3 मई को शुरू हुई हिंसक झड़पों में अभी तक करीब 70 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, लगभग 200 लोग घायल हुए और करीब 40,000 विस्थापित हुए।

विज्ञापन


घर में घुसकर तोड़फोड़

रिपोर्ट के अनुसार, बिष्णुपुर जिले के थम्नापोकपी तलहटी में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा कि घायलों को इंफाल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी एक शख्स ने दम तोड़ दिया। वहीं, बुधवार शाम निंगथौखोंग शहर में प्रदर्शनकारियों ने राज्य के मंत्री गोविंददास कोन्थौजम के आवास पर धावा बोल दिया। मंत्री के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मंत्री गोविंददास कोन्थौजम को इंफाल जाना था, इसके चलते वह घर पर नहीं थे। बता दें, प्रदर्शनकारियों के हमले में परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ है। बिष्णुपुर से भाजपा के विधायक कोन्थौजमलोक के पास लोक निर्माण विभाग और युवा मामले व खेल मंत्रालय है।


इसलिए नाराज हैं लोग

अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह इसलिए नाराज हैं क्योंकि राज्य सरकार दूसरे समुदाय के आतंकियों से स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है।



इसलिए भड़की हिंसा

हिंसा के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू में दी गई ढील को कम कर दिया है। क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। वहीं, सीआरपीएफ के पूर्व डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाबी इलाके में तीन घरों में आग लगा दी गई, जिसके बाद मंगलवार और बुधवार की रात को क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद दोनों समुदायों ने कई घरों को जला दिया। बता दें, 3 मई को दो समुदायों के बीच हिंसा बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को सलाह देने के लिए सीआरपीएफ के पूर्व डीजी कुलदीप सिंह को मणिपुर भेजा गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed