मणिपुर हिंसा: नेडा के संयोजक हिमंत बिस्वा ने की कुकी आंतकी संगठनों से मुलाकात
सूत्रों के अनुसार, बैठक सफल रही, जिसमें कुकी नेताओं ने एनईडीए संयोजक के हस्तक्षेप के बाद मणिपुर में शांति बहाली की उम्मीद जताई है। बैठक में केएनओ और यूपीएफ के दो-दो नेता शामिल थे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा ने मणिपुर के दो कुकी विद्रोही समूहों के करीब चार नेताओं से गुवाहाटी में एसओओ के तहत मुलाकात की। बैठक रविवार रात असम के गुवाहाटी शहर में हुई। बताया जा रहा है कि हिमंत बिस्वा सरमा अगले सप्ताह फिर से मणिपुर का दौरा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, बैठक सफल रही, जिसमें कुकी नेताओं ने एनईडीए संयोजक के हस्तक्षेप के बाद मणिपुर में शांति बहाली की उम्मीद जताई है। बैठक में केएनओ और यूपीएफ के दो-दो नेता शामिल थे। इससे पहले, शनिवार को असम के मुख्यमंत्री ने मणिपुर में इंफाल का दौरा किया था और राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर सीएम बीरेन सिंह के साथ बातचीत की थी। इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा था कि मणिपुर में शांति और स्थिरता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सूत्रों के मुताबिक, एनईडीए के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा के अगले सप्ताह मणिपुर के चुराचांदपुर और कांगकोपकी जिले का दौरा कर सकते हैं। मणिपुर के चुराचांदपुर की अपनी संभावित यात्रा के दौरान नेडा के संयोजक कुकी नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे। असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (नेडा) के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार सुबह हिंसाग्रस्त मणिपुर के एक दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ सचिवालय मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने हिंसाग्रस्त मणिपुर की वर्तमान स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की।
गृहमंत्री अमित शाह के बाद सरमा के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट से वे सीधे मणिपुर सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ बैठक की थी। शांति बहाली की दिशा में उठाए जा रहे प्रयासों के साथ ही आगे की रणनीति पर भी दोनों नेताओं में लंबी बातचीत की थी। उस दिन सरमा ने कहा था कि उन्होंने यहां जो कुछ भी महसूस किया है वे उसकी रिपोर्ट गृहमंत्री अमित शाह को सौपेंगे।