फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: Mobs try to storm police stations over arrest of 5 youths, curfew reimposed

मणिपुर हिंसा: भीड़ ने की पुलिस स्टेशनों पर धावा बोलने की कोशिश; सुरक्षाबलों ने दिया जवाब; कर्फ्यू में ढील रद्द

Thu, 21 Sep 2023 07:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

16 सितंबर को मणिपुर पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार रखने और फर्जी वर्दी पहनने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक बयान भी जारी किया था। उन्होंने कहा था कि पांचों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Manipur violence: Mobs try to storm police stations over arrest of 5 youths, curfew reimposed
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में जारी हिंसा थमती नहीं दिख रही है। इस बीच, पांच युवकों की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन किया। बिना शर्त इन युवकों की रिहाई की मांग कर रही भीड़ ने इंफाल पूर्व में पोरोम्पैट पुलिस स्टेशन और इंफाल पश्चिम जिले में सिंगजामेई पुलिस स्टेशन और क्वाकीथेल पुलिस चौकी पर हमले की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। 

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले
सुरक्षा बलों ने इन लोगों ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे मे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने इंफाल के दोनों जिलों में शाम पांच बजे से कर्फ्यू में दी गई ढील रद्द कर दी है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि भीड़ को छह स्थानीय क्लबों और मीरा पैबिस ने उकसाया था। 
विज्ञापन


कौन करेगा मैकेई गांवों की रक्षा- प्रदर्शनकारी
इस दौरान पोरोम्पैट में बिमोला नाम के एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमारे पास गिरफ्तारी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था क्योंकि सरकार ने पांच गांव के स्वयंसेवकों को रिहा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही गांव के स्वयंसेवकों को गिरफ्तार किया जाता रहा तो मैतेई गांवों की रक्षा कौन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि 16 सितंबर को मणिपुर पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार रखने और फर्जी वर्दी पहनने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक बयान भी जारी किया था। उन्होंने कहा था कि पांचों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।


कर्फ्यू में ढील रद्द 
गुरुवार को हुए इस घटनाक्रम के बाद राज्य सरकार ने इंफाल के दोनों जिलों में कर्फ्यू में दी गई ढील रद्द कर दी। इंफाल पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेट ने इस बारे में आधिकारिक आदेश भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 21 सितंबर को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी, जिसे शाम 5 बजे से वापस ले लिया गया है। ऐसे में पहले से जारी सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे। ऐसे ही आदेश पूर्वी इंफाल में भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed