फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Policeman shot dead in Churachandpur Violence militant attack bomb gunmen tribal community Updates

Manipur: चुराचांदपुर में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या; कांगपोकपी बॉर्डर के पास फिर गोलीबारी, बम भी फेंके

Wed, 13 Sep 2023 02:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Sep 2023 02:14 PM IST
सार

मणिपुर के कौतरुक गांव में अज्ञात बंदुकधारियों ने 10 बम फेंके, इस घटना में फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। बम की वजह से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी।

विज्ञापन
Manipur Policeman shot dead in Churachandpur Violence militant attack bomb gunmen tribal community Updates
Manipur Violence - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में चिंगफेई बंकर नंबर एक पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उप-निरीक्षक की बुधवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी की पहचान ओंखोमांग के रूप में हुई है, जिसे दोपहर एक बजे से 1.30 बजे के बीच एक स्नाइपर ने सिर में गोली मार दी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि घटना में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है, जिनकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। हमला मंगलवार सुबह कांगपोकपी जिले में अज्ञात लोगों द्वारा तीन आदिवासियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद हुआ। इससे पहले आठ सितंबर को टेंगनौपाल जिले के पल्लेल में तीन अन्य लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस बीच पश्चिमी इंफाल जिले में कांगपोकपी की सीमा के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने लोगों पर हमला कर दिया। अधिकारियों की जानकारी के अनुसार इस हमले में बम भी फेंके गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमला करने वाले प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौतरुक गांव में उग्रवादियों ने कम से कम 10 बम फेंके। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। बम की वजह से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। इलाके में मौजूद भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। 

मंगलवार की सुबह कांगपोकपी के खारम वाईफेई जिले के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने आदिवासी समुदाय के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी हफ्ते कौतरुक में गोलीबारी के दौरान एक 14 वर्षीय लड़की को गोली लगी थी। मणिपुर में तीन मई से जारी हिंसा में अबतक 150 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


मणिपुर के 18 विधायक प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे
हिंसाग्रस्त मणिपुर की सत्तारूढ़ भाजपा नीत सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में करीब 18 विधायक बुधवार को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। वे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से राज्य में शांति बहाली के लिए समाधान निकालने का आग्रह करेंगे। मणिपुर के शिक्षा मंत्री टी बसंत कुमार और समाज कल्याण मंत्री एच डिंगो इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed