फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence Meitei and Kukis conflict in Churachandpur and Bishnupur Shooting Reports news and updates

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: संदिग्ध मैतेई और कुकी बदमाशों में भीषण गोलीबारी, कोई हताहत नहीं, सुरक्षाबल सतर्क

Fri, 10 Nov 2023 01:43 PM IST
एन. अर्जुन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: एन. अर्जुन Updated Fri, 10 Nov 2023 01:43 PM IST
सार

सुरक्षाबलों को इस मुठभेड़ को लेकर सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुराचांदपुर, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों की सीमा पर स्थित सामान्य क्षेत्र लीसेंटमपाक तांगजेंग लाइकोन में भीषण गोलीबारी हुई। 

विज्ञापन
Manipur Violence Meitei and Kukis conflict in Churachandpur and Bishnupur Shooting Reports news and updates
मणिपुर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में शुक्रवार को एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी। शुक्रवार सुबह चुराचांदपुर, बिष्णुपर और काकचिंग जिले की सीमा पर कुकी और संदिग्ध मैतेई बदमाशों वॉलंटियरों के बीच भीषण गोलीबारी की खबर है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को इस मुठभेड़ को लेकर सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चुराचांदपुर, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों की सीमा पर स्थित सामान्य क्षेत्र लीसेंटमपाक तांगजेंग लाइकोन में भीषण गोलीबारी हुई। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे लिसांटमपाक-तांगजेंग लाइकोन सामान्य क्षेत्र जो कि चुराचांदपुर-काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों की सीमा पर है, संदिग्ध मैतेई बदमाशों और कुकी बदमाशों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हुई। 
विज्ञापन


सामान्य क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि सुरक्षाबलों ने स्थिति का जायजा लिया। यह गोलीबारी सुबह करीब नौ बजे रूकी। इसके बाद एक बार फिर सुबह करीब सवा नौ बजे सशस्त्र उपद्रवियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी शुरू हो गई। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी रुक-रुक कर जारी थी। अभी तक किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed