फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence: government are responsible to bring the situation there under control not rahul gandhi

वार-पलटवार: ‘वे क्या हल निकालेंगे, उनकी यात्रा महज मीडिया प्रचार’, राहुल के मणिपुर दौरे पर असम CM का तंज

Fri, 30 Jun 2023 08:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 30 Jun 2023 08:13 AM IST
सार

राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर में रोक दिया गया था। वे इंफाल पहुंचने के बाद राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने हिंसा की आंशका को देखते हुए काफिले को रोका था। अब इसी पर भाजपा और कांग्रेस में तनातनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Manipur Violence: government are responsible to bring the situation there under control not rahul gandhi
असम सीएम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना। - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी के मणिपुर में जाने को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा से राज्य की तनावपूर्ण स्थिति का कोई समाधान नहीं निकलेगा और यह केवल एक दिवसीय मीडिया प्रचार है।

विज्ञापन

गौरतलब है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी के काफिले को गुरुवार को मणिपुर में रोक दिया गया था। वे इंफाल पहुंचने के बाद राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने हिंसा की आंशका को देखते हुए राहुल के काफिले को रोक दिया था। बाद में वह चॉपर से रवाना हुए। इस बीच कांग्रेस-भाजपा के बीच वार पलटवार का खेल शुरू हो चुका है। जहां पुलिस ने हिंसा की आशंका का हवाला दिया था, वहीं कांग्रेस ने खतरे की आशंका से इनकार किया। कांग्रेस ने मणिपुर में हुई इस घटना को भाजपा का 'गंदा राजनीतिक खेल' बताया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Manipur: चुराचांदपुर में राहुल ने राहत शिविर में रह रहे लोगों से की बात; ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मणिपुर की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए किसी राजनीतिक नेता के जाने की जरूरत नहीं है। सरमा ने कहा कि उनके जाने से कोई समाधान तो निकलेगा नहीं। अगर उनकी यात्रा का कोई सकारात्मक परिणाम निकलता है तो यह दूसरी बात होती। लेकिन उनकी यात्रा सिर्फ एक मीडिया प्रकरण होगा। इसका न आगे कोई परिणाम निकलेगा न बाद में। 


यह भी पढ़ें- राहुल का मणिपुर दौरा: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- कांग्रेस नेता को किसी ने नहीं रोका
 

वहीं, सरमा ने बाद में एक ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति करुणा के माध्यम से मतभेदों को खत्म करने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक नेता के लिए अपनी तथाकथित यात्रा का उपयोग मतभेदों को बढ़ाने के लिए करना देश के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के दोनों समुदायों ने ऐसे प्रयासों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed