{"_id":"6548fe0983fb40e06509c2f7","slug":"manipur-violence-fresh-tension-grips-imphal-following-disappearance-of-two-teenagers-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: इंफाल में दो किशोरों के लापता होने के बाद तनाव, अपहरण की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: इंफाल में दो किशोरों के लापता होने के बाद तनाव, अपहरण की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच
Mon, 06 Nov 2023 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 06 Nov 2023 08:24 PM IST
सार
स्थानीय लोगों को संदेह है कि दोनों का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। दोनों लमशांग के रहने वाले हैं। लमशांग पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से दो किशोर लड़कों के लापता होने के बाद सोमवार को राज्य की राजधानी में ताजा तनाव फैल गया। हालात और इसके आसपास के इलाकों में भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों की पहचान 16 वर्षीय मैबाम अविनाश और 19 वर्षीय निंगथौजम एंथोनी के रूप में हुई है। दोनों रविवार सुबह एक समारोह में शामिल होने के लिए दोपहिया वाहन से इंफाल पश्चिम जिले के सेकमाई इलाके की ओर गए थे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को संदेह है कि दोनों का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। दोनों लमशांग के रहने वाले हैं। लमशांग पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सेनापति जिले में एक तेल पंप के पास एक काले पॉलिथीन पैकेट में लिपटे किशोरों के फोन बरामद किए हैं। यह इलाका कांगपोकपी जिले को पार करने के बाद आता है।
विज्ञापन
किशोरों को बचाने के लिए त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग करते हुए इंफाल शहर के तीन प्रमुख स्कूलों के उच्च माध्यमिक छात्रों ने एक रैली भी निकाली। इस दौरान राजधानी के मध्य में कीसंपत जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी टीएच लम्नगाम्बा ने कहा कि छात्रों के लिए इस घटना को स्वीकार करना कठिन है। हमारे पास पहले से ही दो युवाओं के लापता होने का कुख्यात मामला है। नाराज लोगों ने टायर भी जलाए और सड़कों के बीच में पत्थर रख दिए।
विज्ञापन