फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Violence erupts again in Bishnupur district, security tightened in rehabilitated villages

मणिपुर: बिष्णुपुर जिले में फिर भड़की हिंसा, पुनर्वसित गांवों में सुरक्षा की गई कड़ी, विरोध में बंद रहे बाजार

Wed, 17 Dec 2025 09:49 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल।
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 09:49 PM IST
सार

मणिपुर के संवेदनशील बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में मंगलवार को एक बार फिर से हिंसा भड़क गई। हालांकि ताजा हिंसा में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
Manipur: Violence erupts again in Bishnupur district, security tightened in rehabilitated villages
मणिपुर हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मणिपुर के संवेदनशील बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में मंगलवार रात को फिर ताजा हिंसा भड़की। बिष्णुपुर के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध उग्रवादियों की फायरिंग के बाद तनाव बढ़ गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह वारदात ऐसे समय हुई है, जब जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोग हाल में घर लौटे हैं।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बिष्णुपुर के तोरबुंग और फौगाकचाओ इखाई इलाकों में कई राउंड फायरिंग हुई। ये क्षेत्र चुराचांदपुर जिले की सीमा से सटे हैं। सूचना मिलते वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, ताकि फायरिंग में शामिल संदिग्ध उग्रवादियों को पकड़ा जा सके। इस चलते पुनर्वसित तोरबुंग और फौगाकचाओ इखाई गांवों में भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 3 महीने बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, चुराचांदपुर की ओर से सक्रिय अज्ञात सशस्त्र समूहों और सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई। बताया जा रहा कि संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने तोरबुंग में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) के हालिया पुनर्वास का विरोध करते हुए पहले बम और गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर ढाका में प्रदर्शन, भारतीय दूतावास की तरफ जा रहे भीड़ को पुलिस ने रोका

फायरिंग की निंदा
राजनीतिक दलों और नागरिक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा की है। हिंसा के विरोध में कुछ हिस्सों में बाजार बंद रहे। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रदेश अध्यक्ष फोजे एस. लोरो ने कहा कि कुछ महीनों में शांति की दिशा में प्रगति हुई है, ऐसे में ताजा हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बीच बिष्णुपुर के मोइरांग कस्बे और इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके में विरोध स्वरूप बाजार और दुकानें बंद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed