फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: Congress leader P. Chidambaram has targeted Union Minister Anurag Thakur in a long tweet

Politics: ‘राजस्थान, बंगाल और बिहार में हो रहे अपराध की तुलना मणिपुर से कैसे’, कांग्रेस का BJP पर वार

Sun, 23 Jul 2023 11:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2023 11:42 AM IST
सार

एक दिन पहले अनुराग ठाकुर ने राजस्थान में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि 4 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 1.09 लाख घटनाएं हुईं हैं। इसी पर कांग्रेस नेता ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Manipur violence: Congress leader P. Chidambaram has targeted Union Minister Anurag Thakur in a long tweet
मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर शनिवार को ठाणे में विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम ने एक लंबा ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चलिए मान लेते हैं कि बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुईं, लेकिन इनकी तुलना मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा से कैसे की जा सकती है?

विज्ञापन

यह है मामला
दरअसल, अनुराग ठाकुर ने एक दिन पहले राजस्थान में बढ़ते महिला अपराधों और राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने पर गहलोत सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन है। यहां पिछले 4 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 1.09 लाख घटनाएं हुईं हैं। देश में 22% दुष्कर्म के मामले राजस्थान से हैं। इसके बाद भी अपराधियों के खिलाफ कदम उठाने की बजाय सीएम अशोक गहलोत ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। गुढ़ा ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार की नीतीश सरकार पर भी हमला बोला था। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं उनमें बिहार भी शामिल है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: 4 साल में महिला अपराध के 1.9 लाख केस, अनुराग ठाकुर बोले- मंत्री ने आवाज उठाई तो CM ने बर्खास्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर दागे सवाल
अब इसी बयान पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने कहा कि भले मान लेते हैं कि बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुई हैं। लेकिन यह मणिपुर में लगतार जारी हिंसा को कैसे माफ करता है? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या घाटी में कोई कुकी बचा है? क्या चुराचंदपुर और मणिपुर के अन्य पहाड़ी जिलों में कोई मेइती बचा है? 



जिन राज्यों में कार्रवाई की जरूरत उन्हें दें आदेश
उन्होंने कहा कि यदि रिपोर्ट सच है, तो मणिपुर में जातीय सफाया लगभग पूरा हो चुका है। वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन पर, मणिपुर में संवैधानिक सरकार का पतन हो गया है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों की हुकूमत उनके घरों और दफ्तरों से आगे नहीं चलती। उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति की तुलना बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की स्थिति से कैसे की जा सकती है? केंद्र सरकार न केवल अक्षम और पक्षपातपूर्ण रही है, बल्कि जब वह घृणित तुलनाओं के पर्दे के पीछे छिपती है तो वह संवेदनहीन और क्रूर भी होती है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कार्रवाई की आवश्यकता है, तो निश्चित रूप से राज्य सरकारों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दें, लेकिन इससे मणिपुर में हो रही बर्बरता को माफ नहीं किया जा सकता। मणिपुर की सरकार नाकाम हो गई है, भारत सरकार स्वप्रेरित कोमा में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed