फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Vice President of Mizoram BJP resigns, serious allegations Manipur and Central government

Mizoram: मिजोरम भाजपा के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा दिया, मणिपुर और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 13 Jul 2023 11:09 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, आइजॉल
अमर उजाला ब्यूरो, आइजॉल Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Jul 2023 11:09 PM IST
सार

BJP: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच पड़ोसी राज्य मिजोराम के भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Manipur: Vice President of Mizoram BJP resigns, serious allegations Manipur and Central government
आर वनरामचुआंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच पड़ोसी राज्य मिजोराम के भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। आर वनरामचुआंगा ने भाजपा की मिजोरम इकाई के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा का कारण मणिपुर में चर्चों पर हमले को माना जा रहा है। अपने त्याग पत्र में, वनरामचुआंगा ने दावा किया कि मणिपुर और केंद्र सरकार ने पड़ोसी राज्य मणिपुर में चर्चों के विध्वंस का 'समर्थन' किया।

विज्ञापन


वनरामचुआंगा ने त्याग पत्र में कहा, मुझे विश्वास है कि मणिपुर में ईसाई चर्चों के बड़े पैमाने पर विध्वंस को राज्य (मणिपुर) और केंद्रीय अधिकारियों का समर्थन प्राप्त था।"
विज्ञापन


उन्होंने त्यागपत्र मे लिखा, ईसाइयों और ईसाई धर्म के प्रति आपराधिक अन्याय के इस कृत्य के विरोध में, मैं तत्काल प्रभाव से भाजपा मिजोरम प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा सौंपता हूं। वनरामचुआंगा ने अपना इस्तीफा मिजोरम भाजपा अध्यक्ष वनलालहमुआका को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि 3 मई से राज्य में जातीय संघर्ष के दौरान पूरे मणिपुर में 357 चर्चों को मैतेई उग्रवादियों ने जलाकर राख कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed