फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Security advisor Myanmar terrorists likely also be involved in violent incidents

Manipur: सुरक्षा सलाहकार की आशंका- हिंसक घटनाओं में म्यांमार के आतंकवादी भी हो सकते हैं शामिल, पढ़ें खबर

Fri, 19 Jan 2024 04:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 19 Jan 2024 04:14 AM IST
सार

मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि एक दिन पहले कुकी उग्रवादियों ने अलग-अलग तीन इलाकों में स्थित कमांडो चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। कमांडो निचले हिस्से पर तैनात हैं। आतंकवादी ऊंचे स्थान से गोलीबारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Manipur Security advisor Myanmar terrorists likely also be involved in violent incidents
मणिपुर में सुरक्षाबलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

मणिपुर में एक बार फिर हिंसक घटनाएं बढ़ गई हैं। राज्य सरकार को आशंका है कि इन घटनाओं के पीछे म्यांमार स्थित आतंकवादी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सरकार के फिलहाल अपने दावों को पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं है। बता दें, मणिपुर में गुरुवार को तलहटी के पास गोलीबारी में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं बुधवार को भी पुलिस कमांडो के ऊपर हमला हो गया था, जिसमें दो कमांडों की जान चली गई थी।

विज्ञापन

अब कमांडो को भी उंचे इलाकों पर किया जाएगा तैनात
मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक दिन पहले कुकी उग्रवादियों ने अलग-अलग तीन इलाकों में स्थित कमांडो चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। कमांडो निचले हिस्से पर तैनात हैं। आतंकवादी ऊंचे स्थान से गोलीबारी कर रहे हैं। कमांडो अब तक चुप थे। वे हमलों का लगातार शिकार हो रहे हैं। इसलिए अब हमने फैसला लिया है कि कमांडो को ऊंचे इलाकों पर भी तैनात किया जाएगा।  सिंह ने कॉन्फ्रेंस में आशंका जताई है कि मोरेह में पीडीएफ के साथ कुछ म्यांमार के कुछ सैनिक मिलकर सुरक्षा बलों पर हमला कर सकते हैं। अब राज्य बल भी तैयार है। लेकिन हमारे पास फिलहाल कोई सबूत नहीं है।

विज्ञापन

लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
गुरुवार को मारे गए ग्रामीणों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंफाल के रिम्स अस्पताल में रखा गया है। हत्याओं के बाद राज्य के दक्षिणी भाग में निंगथौखोंग बाज़ार और उसके आसपास तनाव व्याप्त हो गया। न्याय की मांग करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed