फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Sambit Patra holds closed door meetings with BJP MLAs in Imphal

मणिपुर: बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा की बंद कमरे में अहम बैठक, संबित पात्रा समेत कई विधायक शामिल

Mon, 10 Feb 2025 05:27 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 05:27 PM IST
सार

Manipur News: सूत्रों के मुताबिक, संबित पात्रा ने कम से कम तीन ऐसे विधायकों से मुलाकात की है। जिनके बीरेन सिंह के साथ संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। अगले 48 घंटों में राज्य में कई और बैठकें होने की संभावना है।

विज्ञापन
Manipur Sambit Patra holds closed door meetings with BJP MLAs in Imphal
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के एक दिन बाद राज्य  भाजपा प्रभारी संबित पात्रा ने सोमवार को एक होटल में पार्टी के कुछ विधायकों के साथ बंद कमरे में बैठक की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक का बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद अगले मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, संबित पात्रा ने कम से कम तीन ऐसे विधायकों से मुलाकात की है। जिनके बीरेन सिंह के साथ संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। अगले 48 घंटों में राज्य में कई और बैठकें होने की संभावना है। इस बीच, राज्य की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, खासकर संजेंथोंग, सिंगजमेई, मोइरांगखोम, केइसमपट और कंगला गेट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में।
विज्ञापन


मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने सिंह के इस्तीफे का स्वागत किया है, लेकिन राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस एक नए नेता और नई सरकार को चाहती है। हम राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की किसी भी योजना का विरोध करते हैं, क्योंकि जनता के जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सिंह को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था क्योंकि उनकी प्रशासनिक विफलता ने राज्य को अशांति में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
बीरेन सिंह के इस्तीफे के कारण सोमवार से शुरू होने वाला राज्य का बजट सत्र रविवार रात को रद्द कर दिया गया। विपक्ष ने इस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बनाई थी। इस बीच, कुकी-जो संगठन के एक प्रवक्ता ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उनका कहना है कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। नया मुख्यमंत्री भी कोई बदलाव नहीं ला पाएगा। 

भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग के बीच बीरेन सिंह ने रविवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को राजभवन में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राज्यपाल ने सिंह और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति तक उन्हें पद पर बने रहने का अनुरोध किया था।
 
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने लीक हुए ऑडियो टेप की फोरेंसिक रिपोर्ट मांगी थी,  जिसमें कथित तौर पर बीरेन सिंह पर जातीय हिंसा में भूमिका निभाने के आरोप लगाए गए थे। इन टेपों में दावा किया गया कि बीरेन सिंह ने मैतेई समूहों को अशांति के दौरान हथियार लूटने की अनुमति दी थी।


बीजेपी सूत्रों का मानना है कि बीरेन सिंह के इस्तीफे से केंद्र सरकार की शांति बहाली की कोशिशों को बल मिलेगा और राज्य में दो प्रमुख जातीय समुदायों के बीच शांति स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि मई 2023 से अब तक मणिपुर में हुई जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed