Manipur: मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण बेघर हुए लोगों का राजभवन के पास विरोध-प्रदर्शन, बोले- घर लौटने दो
मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद हजारों परिवार बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं। प्रदर्शनकारियों और नागरिक संगठनों का कहना है कि अगर सरकार मानती है कि स्थिति सामान्य हो चुकी है, तो फिर विस्थापितों को उनके घर सुरक्षित रूप से लौटने की अनुमति दी जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहां से आए प्रदर्शनकारी?
प्रदर्शन में शामिल लोग चुराचांदपुर, कांगपोकपी, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों से थे। मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद ये सभी लोग राहत शिविरों में जीवन बिता रहे हैं
यह भी पढ़ें - नेशनल हेराल्ड मामले में जुबानी जंग: 'मोदी-शाह 'बदले की सियासत' कर रहे', सोनिया-राहुल के खिलाफ FIR पर कांग्रेस
संगाई पर्यटन महोत्सव के बहिष्कार की अपील
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और हाथों में बैनर पकड़े जिन पर लिखा था, 'विस्थापित जीवन मायने रखता है', 'लोग संगाई उत्सव का बहिष्कार करते हैं. 'अधिकार पहले, पर्यटन बाद में. 'हमारे मौलिक अधिकार सुनिश्चित करें' लोगों का आरोप है कि सरकार संगाई पर्यटन उत्सव आयोजित कर 'राज्य में सामान्य स्थिति लौट आई है' का दावा कर रही है, जबकि हजारों विस्थापित अब भी घरों से दूर शिविरों में रहने को मजबूर हैं।
सुरक्षाबलों ने रोका प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों को कंगला गेट के पास, राजभवन से लगभग 200 मीटर पहले, सुरक्षा बलों ने रोक दिया। वहां से उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी उरिपोक क्षेत्र की ओर मार्च करते हुए आगे बढ़े।
लोगों में बढ़ती नाराजगी
चुराचांदपुर जिले से विस्थापित ईरोम अबुंग मैतेई ने कहा, 'सरकार सामान्य स्थिति होने का दावा कर रही है, लेकिन हम आज भी राहत शिविरों में हैं। हमारी परेशानियों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ा।' उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा और लोग राहत शिविरों में वापस नहीं लौटेंगे।
यह भी पढ़ें - Kolkata: महिला को ड्रग्स देकर कार में की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
मणिपुर में जातीय हिंसा में 260 से ज्यादा मौतें
मई 2023 से मणिपुर में जातीय हिंसा जारी है। इंफाल घाटी के मैतेई समुदाय और पहाड़ी क्षेत्रों के कुकी समुदाय के बीच संघर्ष अब तक थम नहीं पाया है। अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.