{"_id":"692c03b66fc3f5be25077b56","slug":"national-herald-case-modi-shah-playing-politics-of-revenge-congress-after-fir-against-sonia-gandhi-and-rahul-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड मामले में जुबानी जंग: 'मोदी-शाह 'बदले की सियासत' कर रहे', सोनिया-राहुल के खिलाफ FIR पर कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेशनल हेराल्ड मामले में जुबानी जंग: 'मोदी-शाह 'बदले की सियासत' कर रहे', सोनिया-राहुल के खिलाफ FIR पर कांग्रेस
Sun, 30 Nov 2025 02:13 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:13 PM IST
सार
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बदले की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने सत्ताधारी दल को आड़े हाथों लिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मामले में नई प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग हो रही है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। विपक्षी पार्टी ने सत्ताधारी खेमे पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह 'प्रतिशोध की राजनीति' पर आमादा हैं।
नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह झूठ
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पीएम मोदी-शाह की जोड़ी कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ उत्पीड़न, धमकी और प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। जो लोग धमकी देते हैं, वे खुद असुरक्षित और भयभीत हैं। नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से झूठा है। उन्होंने कहा कि अंत में जीत न्याय की ही होगी। सत्यमेव जयते।
ईडी पर भाजपा की सहयोगी एजेंसी होने के आरोप
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी पहले भी सत्ताधारी दल पर ऐसे ही गंभीर आरोप लगा चुकी है। नेशनल हेराल्ड मामले में हो रही जांच को 'छोटी सोच वाली प्रतिशोध की रणनीति' बताते हुए कांग्रेस पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर भाजपा की 'सहयोगी' होने का आरोप भी लगाया है। पार्टी का दावा है कि पूरा मामला राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: राम मंदिर धर्मध्वजा से लेकर 1500 एंड्युरेंस स्पोर्ट्स तक, पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
अक्तूबर माह में दिल्ली पुलिस की EOW के पास दर्ज हुई शिकायत
जयराम रमेश के बयान से पहले आई खबर के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 3 अक्तूबर को शिकायत दर्ज की थी। एफआईआर में आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 403 (संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत आरोप लगाए गए।
ये भी पढ़ें- Parliament Winter Session: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
सोनिया गांधी और राहुल के अलावा किन लोगों पर प्राथमिकी
प्राथमिकी में गांधी परिवार के अलावा कांग्रेस नेता सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन (YI), डोटेक मर्चेंडाइज लिमिटेड, इसके प्रमोटर सुनील भंडारी और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को नामजद किया गया है। ये सभी नाम प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में भी शामिल हैं। ये आरोप पत्र गत अप्रैल में दिल्ली की अदालत में दाखिल किया गया था। अदालत ने इस चार्जशीट पर संज्ञान लेने से जुड़ी अपील पर अपना आदेश 16 दिसंबर तक स्थगित रखा है।
संबंधित वीडियो--

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन