फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur road accident: 11 died in accident, announcement of Rs 5 lakh ex-gratia to the next of kin

Manipur road accident: हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हुई, परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का एलान

Thu, 22 Dec 2022 01:57 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 22 Dec 2022 01:57 PM IST
सार

Manipur road accident: अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर के नोनी जिले में लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, इसमें दो शिक्षिकाएं भी शामिल हैं...

विज्ञापन
Manipur road accident: 11 died in accident, announcement of Rs 5 lakh ex-gratia to the next of kin
Manipur road accident: मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह ने घायल हुए छात्रों का हालचाल जाना। - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के नोनी जिले में लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड़ पर बुधवार को हुए हादसे (Manipur road accident) में मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है, जबकि 40 से अधिक घायल हैं। इस बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की और पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही मणिपुर सरकार ने 10 जनवरी, 2023 तक तत्काल प्रभाव से स्कूल भ्रमण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर के नोनी जिले में लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, इसमें दो शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। सभी मृतक एक स्कूल के विद्यार्थी थे, जो स्टडी टूर पर जा रहे थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने रिम्स, जेएनआईएमएस और राज मेडिसिटी अस्पतालों का दौरा किया जहां घायल छात्रों का इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस में यात्रा कर रहे छात्र मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले के थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के थे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह घायलों से मिलने के बाद दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, मैं ओल्ड कछार रोड पर एक दुर्घटना में मारे गए छात्रों के परिवारों से मिला। मैंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हादसे में स्कूल की दो शिक्षिकाओं की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed