{"_id":"689d772f08447a3223083ef8","slug":"manipur-rapid-action-against-militants-before-independence-day-nine-arrested-arms-explosives-recovered-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: स्वतंत्रता दिवस से पहले उग्रवादियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; हथियार और विस्फोटक बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: स्वतंत्रता दिवस से पहले उग्रवादियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; हथियार और विस्फोटक बरामद
Thu, 14 Aug 2025 11:12 AM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:12 AM IST
सार
मणिपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बलों ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें सात प्रतिबंधित संगठनों के उग्रवादी हैं। कार्रवाई में हथियार, आईईडी और मोर्टार बरामद हुए। भारत-म्यांमार सीमा और कई जिलों में तलाशी अभियान चला। 15 अगस्त को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी की गई है, जबकि प्रतिबंधित संगठनों ने आम हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
मणिपुर में तैनात सुरक्षा बल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सात प्रतिबंधित संगठनों के उग्रवादी शामिल हैं। पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में इम्फाल ईस्ट, काकचिंग, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों से गिरफ्तारियां हुईं। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाकर हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, इम्फाल ईस्ट के नुगाइपोकपी मानिंग लाइकाई इलाके से प्रतिबंधित कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी का एक सक्रिय सदस्य पकड़ा गया, जो वसूली में शामिल था। काकचिंग जिले के वाबागई लमखाई से इसी संगठन की दो महिलाओं समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इम्फाल ईस्ट के पांगलटाबी माखा से एक सक्रिय कैडर पकड़ा गया, जबकि कांगपोकपी के केथेलमांबी वेंगपी से दो वसूली करने वाले गिरफ्तार हुए।
भारत-म्यांमार सीमा से भी गिरफ्तारी
तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पिलर नंबर 85 के पास सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो सक्रिय कैडर को पकड़ा। इसके अलावा, चर्चंदपुर जिले के डांपी रिज में तलाशी अभियान के दौरान छह सिंगल बैरल राइफल, पांच आईईडी और तीन लॉन्ग-रेंज मोर्टार बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि राज्य में वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए इंटेलिजेंस-आधारित कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पुणे पोर्श केस: नाबालिग आरोपी का बालिग की तरह ट्रायल की मांग पर कोर्ट पंहुची पुलिस; जुवेनाइल बोर्ड ने किया था इनकार
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा कड़ी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मणिपुर में सुरक्षा को कड़ा किया गया है। राज्य और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सेना और असम राइफल्स के जवानों की तैनाती इम्फाल और अन्य प्रमुख इलाकों में बढ़ा दी गई है। केइसामपट और मोइरांगखोम जैसे अहम चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। राजधानी समेत सभी जिलों में 15 अगस्त के कार्यक्रमों की तैयारी जारी है, जिसमें पुलिस, सीआरपीएफ, असम राइफल्स और छात्र मार्चपास्ट की रिहर्सल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से नवाजा जाएगा; स्वतंत्रता दिवस से पहले एलान
संभावित खतरे के मद्देनजर सतर्कता
सुरक्षा के तहत सीआरपीएफ ने राज्य के कई अहम स्थानों पर मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित किए हैं। बुधवार को 443 वाहनों की जांच और 722 लोगों की तलाशी ली गई। इसी बीच, कई प्रतिबंधित संगठनों ने 15 अगस्त को आम हड़ताल का आह्वान किया है। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और स्वतंत्रता दिवस का जश्न शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन