फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police Fire Home Guard Civil Defence Correctional award Gallantry Service Medals Independence Day 2025.

Gallantry Medals: 1090 कर्मियों को वीरता-सेवा पदक, ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी दिखाने वालों को भी मिलेगा सम्मान

Thu, 14 Aug 2025 10:14 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 14 Aug 2025 10:14 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर गृह मंत्रालय ने 1,090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक देने की घोषणा की है। इनमें 233 वीरता, 99 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा और 758 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और सुधार सेवा के अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Police Fire Home Guard Civil Defence Correctional award Gallantry Service Medals Independence Day 2025.
स्वतंत्रता दिवस पर वीरों को मिलेगा सम्मान। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर देश के वीरों और सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने 1,090 पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और सुधार सेवा के कर्मियों को वीरता और सेवा पदक देने की घोषणा की है। यह सम्मान उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने देश की सेवा में बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अनुसार, कुल 233 कर्मियों को वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। इसे मेडल ऑफ गैलंट्री (GM) भी कहा जाता है। इनमें 226 पुलिस, छह अग्निशमन और एक होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस के कर्मी शामिल हैं। वीरता पदक उन्हें दिया जाता है जिन्होंने जीवन और संपत्ति बचाने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में असाधारण साहस दिखाया है। इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं में 152 जम्मू-कश्मीर, 54 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, तीन पूर्वोत्तर और 24 अन्य क्षेत्रों के कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


विशिष्ट सेवा पदक
कुल 99 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक यानि प्रेसिडेंट मेडल फॉर डिस्टिंग्विस्ट सर्विस (PSM) दिए जाएंगे। यह सम्मान सेवा में विशेष उत्कृष्ट रिकॉर्ड रखने वाले कर्मियों को दिया जाता है। इनमें 89 पुलिस, पांच अग्निशमन, तीन सिविल डिफेंस व होम गार्ड और दो सुधार सेवा के कर्मी शामिल हैं। इन कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और पेशेवर उत्कृष्टता के साथ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- असम कैबिनेट ने लिए अहम फैसले; पनामा पेपर्स को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की सरकार से मांग

सराहनीय सेवा पदक
758 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक यानि मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित किया जाएगा। यह पदक कर्तव्य के प्रति समर्पण और संसाधनशीलता के लिए दिया जाता है। इनमें 635 पुलिस, 51 अग्निशमन, 41 सिविल डिफेंस व होम गार्ड और 31 सुधार सेवा के कर्मी शामिल हैं। इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्षों तक देश की सुरक्षा और सेवा में योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 'अनगिनत लोगों की ओर से झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद करने का दिन', PM मोदी बोले


इन सुरक्षाबलों को मिली विशेष मान्यता
जम्मू-कश्मीर, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और देश के अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात सुरक्षा बलों के कर्मियों को इस वर्ष विशेष मान्यता मिली है। इन क्षेत्रों में सेवा देना अत्यंत जोखिम भरा होता है, क्योंकि यहां अक्सर आतंकवादी हमले, उग्रवादी गतिविधियां और सुरक्षा चुनौतियां बनी रहती हैं।


ऑपरेशन सिंदूर के वीर भी होंगे सम्मानित
देश की पश्चिमी सीमा की सुरक्षा करने वाली सीमा सुरक्षा बल के 16 जवानों को ऑपरेशन सिंदूर में अद्वितीय साहस और वीरता दिखाने के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बीएसएफ ने कहा कि ये मेडल देश के पहले रक्षा कवच पर राष्ट्र के विश्वास का प्रमाण हैं। सम्मान पाने वालों में एक डिप्टी कमांडेंट, दो असिस्टेंट कमांडेंट और एक इंस्पेक्टर समेत कई जवान शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर सात से 10 मई के बीच चलाया गया था, जिसमें भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी व सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 26 लोग, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, मारे गए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed