फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur police held three for impersonating amit Shah son offering CM post to Manipur MLA brought to Imphal

Manipur: गृह मंत्री अमित शाह के बेटे बनकर मणिपुर विधायकों से मांगे चार करोड़, उत्तराखंड से तीन गिरफ्तार

Wed, 12 Mar 2025 12:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 12 Mar 2025 12:12 PM IST
सार

एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य के कई विधायकों को फोन आए, जिनमें फोन करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बताया।

विज्ञापन
manipur police held three for impersonating amit Shah son offering CM post to Manipur MLA brought to Imphal
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर पुलिस ने तीन युवकों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे बनकर मणिपुर के कई विधायकों को फोन करने का आरोप है। आरोपियों ने विधायकों को सीएम बनाने के बदले चार करोड़ रुपये की मांग की थी। मणिपुर में बीते महीने एन बीरेन सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य के कई विधायकों को फोन आए, जिनमें फोन करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बताया और कहा कि अगर वे चार करोड़ रुपये दे दें तो उन्हें सीएम बनाया जा सकता है। जब पुलिस को इसकी शिकायत मिली तो जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद तीन आरोपियों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है और तीनों को इंफाल लाया गया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के निधौरी कलां निवासी उवैश अहमद, दिल्ली के गाजीपुर निवासी गौरव नाथ और प्रियांशु पंत के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Manipur: निर्मला सीतारमण ने किया मणिपुर की वित्तीय मदद का एलान, कहा- पूर्वोत्तर राज्य में सुधरी कानून व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


दो प्रतिबंधित संगठनों के 10 सदस्य पकड़े गए
मणिपुर के दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक अस्थायी कैंप से साथ लोगों को पकड़ा है। इन्हें इंफाल पश्चिम के तेरा उराक इलाके से पकड़ा गया है। संदिग्धों के पास से हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस संगठन से जुड़े दो और लोगों को इंफाल ईस्ट से खुरई चिंगाबम इलाके से पकड़ा। मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन प्रीपेक से जुड़े एक संदिग्ध को भी पकड़ा है। संदिग्ध मणिपुर के काकचिंग और बिष्णुपुर जिले में लोगों से वसूली करने में शामिल थे। 

ये भी पढ़ें-  Manipur: मणिपुर में सड़क दुर्घटना में 3 बीएसएफ कर्मियों की मौत, 13 घायल

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed