{"_id":"67523c7844c74f4a9a07e953","slug":"manipur-person-missing-for-10-days-left-army-camp-committee-representatives-submitted-evidence-to-cm-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: सेना के शिविर से निकला था 10 दिन से लापता व्यक्ति; समिति के प्रतिनिधियों ने CM को सौंपे साक्ष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: सेना के शिविर से निकला था 10 दिन से लापता व्यक्ति; समिति के प्रतिनिधियों ने CM को सौंपे साक्ष्य
Fri, 06 Dec 2024 05:21 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:21 AM IST
सार
Manipur: सेना के मुताबिक, असम के कछार जिले के मूल निवासी कमलबाबू इंफाल पश्चिम के खुखरुल में रहते थे। वह 57वीं माउंटेन डिवीजन के लेइमाखोंग सैन्य स्टेशन में सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार के लिए बतौर सुपरवाइजर काम करता था।
विज्ञापन
समिति ने सीएम को सौंपे लापता व्यक्ति के साक्ष्य
- फोटो : एक्स/एन बीरेन सिंह
विस्तार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें एक 'महत्वपूर्ण सबूत' मिला है, जिससे पता चलता है कि 10 दिनों से लापता 56 वर्षीय व्यक्ति कांगपोकपी जिले के लेइमाखोंग स्थित सेना के शिविर से गायब हुआ था।
विज्ञापन
ये साक्ष्य उन्हें संयुक्त कार्रवाई समिति के प्रतिनिधियों ने सौंपे। समिति का गठन 25 नवंबर को लैशराम कमलबाबू सिंह के लापता होने के बाद किया गया था, जिसके बाद पूर्वोत्तर राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि कमलबाबू को अंतिम बार 57 माउंटेन डिवीजन मुख्यालय, लेइमाखोंग में देखा गया था।
विज्ञापन
सेना के अनुसार, असम के कछार जिले के मूल निवासी कमलबाबू इंफाल पश्चिम के खुखरुल में रहते थे। वह 57वीं माउंटेन डिवीजन के लेइमाखोंग सैन्य स्टेशन में सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार के लिए बतौर सुपरवाइजर काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भारतीय सेना ने एक सप्ताह से अधिक समय से लापता मैतेई व्यक्ति की तलाश के लिए 2,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन