फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: One killed, seven injured in twin bomb blasts in Moreh near Indo-Myanmar border

Manipur: भारत-म्यांमार सीमा के पास मोरेह में दो बम धमाके, एक की मौत, सात घायल

Fri, 10 Feb 2023 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 Feb 2023 07:01 PM IST
सार

Manipur: जानकारी के मुताबिक इन विस्फोटों के बाद मणिपुर में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सागैंग में यह कार्रवाई दो आतंकवादी गुटों के मुख्यालय पर की गई थी, जो मणिपुर के पास म्यांमार क्षेत्र में पड़ता है...

विज्ञापन
Manipur: One killed, seven injured in twin bomb blasts in Moreh near Indo-Myanmar border
Manipur- Indo-Myanmar border - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर मोरेह शहर के पास दो उच्च तीव्रता वाले बम विस्फोटों की सूचना मिली है। इन धमाकों में एक उग्रवादी की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, दोहरा बम विस्फोट म्यांमार की सीमा के अंदर हुआ है, अंतरराष्ट्री सीमा के 150 मीटर अंदर हुआ। मणिपुर भारत-म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इन विस्फोटों के बाद मणिपुर में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सागैंग में यह कार्रवाई दो आतंकवादी गुटों के मुख्यालय पर की गई थी, जो मणिपुर के पास म्यांमार क्षेत्र में पड़ता है। इस कार्रवाई में एक भूमिगत समूह के एक आतंकवादी की मौत हो गई, जबकि एक स्वयंभू कर्नल और एक स्वयंभू लेफ्टिनेंट कर्नल सहित सात अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


असम पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया उल्फा का आईईडी विशेषज्ञ
ऊपरी असम स्थित तिनसुकिया जिले के मालुगांव क्षेत्र में सुरक्षाबलों और उल्फा (स्वाधीन) में हुई मुठभेड़ में एक उल्फा उग्रवादी मारा गया जबकि दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गए। उसकी पहचान चराईदेव जिले के उत्तम लाहोन उर्फ उदय असम के रूप में हुई है। वह आईईडी विशेषज्ञ था। पुलिस को उग्रवादियों की ओर से तिनसुकिया जिले के बड़े व्यावसायी के अपहरण की योजना बनाने की जानकारी प्राप्त हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed