फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur News Chief Minister N Biren Singh Governor Ajay Kumar Bhalla state government news in hindi

Manipur: काकचिंग में प्रतिबंधित संगठन का एक सदस्य गिरफ्तार; कांगपोकपी में अवैध पोस्ता की खेती को किया गया नष्ट

Sun, 19 Jan 2025 11:59 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 19 Jan 2025 11:59 AM IST
सार

मणिपुर सरकार ने विधायक एन. काइसी के सम्मान में सोमवार को आधी छुट्टी की घोषणा की। दरअसल, लंबी बीमारी के बाद काइसी शनिवार को निधन हो गया। 58 काइसी सेनापति जिले के तादुबी के विधायक थे।

विज्ञापन
Manipur News  Chief Minister N Biren Singh Governor Ajay Kumar Bhalla state government news in hindi
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर पुलिस ने काकचिंग जिले से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेईपाक (यूपीपीके) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उग्रवादी को शनिवार को काकचिंग के हियांगलम लाई पंगाम्बा इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा बलों ने एक सिंगल-बोर बैरल (स्नाइपर), एक देशी राइफल, एक कार्बाइन मैगजीन, तीन .303 मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, गोला-बारूद और अन्य सामान जब्त किया।
विज्ञापन


कांगपोकपी में अवैध पोस्ता की खेती को किया गया नष्ट
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने 25 एकड़ की अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ड्रग्स के खिलाफ युद्ध पहल के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, कांगपोकपी जिला पुलिस और 133 बीएन सीआरपीएफ की दो प्लाटून की एक संयुक्त टीम ने कांगपोकपी के वाई लैंगखोंग गांव में एक विशेष अभियान के दौरान 25 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के अभियान नशीली दवाओं के खतरे से निपटने में महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


मणिपुर सरकार ने की सोमवार को आधी छुट्टी की घोषणा
मणिपुर सरकार ने विधायक एन. काइसी के सम्मान में सोमवार को आधी छुट्टी की घोषणा की। दरअसल, लंबी बीमारी के बाद काइसी शनिवार को निधन हो गया। 58 काइसी सेनापति जिले के तादुबी के विधायक थे। मणिपुर के राज्यपाल ने (दिवंगत) एन काइसी के सम्मान में मणिपुर सरकार के अधीन सभी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए 20 जनवरी 2025 को दोपहर एक बजे से आधी छुट्टी की घोषणा की। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने भी काइसी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में जारी है तनाव
बता दें कि मणिपुर में 2023 से ही हिंसा जारी है, जिसके कारण पूरे राज्य में तनावपूर्ण स्थिति है। मणिपुर में मैतेई समुदाय और कुकी समुदाय के बीच हिंसा तीन मई 2023 को उस समय शुरू हुई थी जब मणिपुर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आदिवासी छात्रों संघ (ATSUM) ने एक रैली आयोजित की थी, जिसमें मणिपुरी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने पर विचार करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद से राज्य में हिंसा का सिलसिला जारी है, और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्र सरकार को अर्धसैनिक बलों को तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed