{"_id":"659400b754132e56e80bb343","slug":"manipur-missing-teenagers-cbi-files-two-charge-sheets-against-five-accused-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: पांच आरोपियों के खिलाफ CBI ने दायर किए दो आरोप पत्र, मणिपुर में दो लापता छात्रों से जुड़ा है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: पांच आरोपियों के खिलाफ CBI ने दायर किए दो आरोप पत्र, मणिपुर में दो लापता छात्रों से जुड़ा है मामला
Tue, 02 Jan 2024 06:00 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:00 PM IST
सार
Manipur: मणिपुर में दो लापता छात्रों से जुड़े मामला में सीबीआई ने पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया हैं। गौरतलब हैं कि 25 सिंतबर 2023 को लापता छात्रों से जुड़ी तस्वीरों के वायरल होने से राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था।
विज्ञापन
court demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मणिपुर में दो लापता छात्रों के मामले में सीबीआई ने पांच आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग आरोप पत्र दायर किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने एक विशेष अदालत के सामने आरोप पत्र दायर किया, जिसमें उनके लापता होने से पहले की घटनाक्रम का जिक्र किया गया है। गौरतलब हैं कि 25 सिंतबर 2023 को लापता छात्रों से जुड़ी तस्वीरों के वायरल होने से राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था।
पांच में से चार गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
सीबीआई ने कहा कि छह जुलाई 2023 को छात्र ट्यूशन क्लास गए थे। वहां से बाइक में वह व्यू प्वाइंट एरिया के तरफ गए। उस दौरान लोगों के एक समूह ने उन्हें रोक लिया। पांच आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाया। जिसके बाद उन्हें जबरन एक वाहन में डाला गया, जहां अज्ञात स्थान ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई हैं। बता दें, पांच आरोपियों में से चार गिरफ्त में हैं, जबकि आरोपी नोहगिन बैतेकुकी अभी भी फरार हैं।
आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर-सीबीआई
लापता छात्रों के परिवारजनों द्वारा पिछले वर्ष जुलाई माह में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों मामलों में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, आगे की जांच जारी है। गौरतलब हैं कि अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किया गया था। पिछले वर्ष तीन मई को मणिपुर में जातीय हिंसा में 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।