फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Miscreants set fire to leader L Sunindra's godown in Imphal East, tried to burn the house as well

Manipur: पूर्वी इंफाल में नेता एल सुनिंद्रों के गोदाम में उपद्रवियों ने लगाई आग, आवास को भी जलाने की कोशिश

Sat, 24 Jun 2023 01:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

पश्चिमी इंफाल जिले के लाम्फेल इलाके में 14 जून की रात को राज्य की महिला मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक क्वार्टर में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। हादसे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर हमला किया गया था। 

विज्ञापन
Manipur: Miscreants set fire to leader L Sunindra's godown in Imphal East, tried to burn the house as well
Manipur Clash - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले के चिंगारेल में लोगों के एक समूह ने नेता एल सुनिंद्रो के एक निजी गोदाम में आग लगा दी, जिससे वह जलकर राख में बदल गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात इसी जिले के खुरई में उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्री की संपत्ति और आवास को भी नष्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन समय पर उन्हें रोक लिया गया था। 
विज्ञापन


खुरई आवास के पास उपद्रवियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने आधी रात तक आंसू गैस के कई गोले दागे। इस दौरान किसी के भी आहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, इससे पहले पश्चिमी इंफाल जिले के लाम्फेल इलाके में 14 जून की रात को राज्य की महिला मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक क्वार्टर में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। इस हादसे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर हमला किया गया और उसे जलाने की कोशिश भी की गई थी। 
विज्ञापन


राज्य में मौतेई और कुकी समुदाय के बीच तीन मार्च से शुरू हुई हिंसा में अबतक 100 लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में घरों को जला दिया गया है। इस हिंसा में बड़े पैमाने में लोग बेघर हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed