{"_id":"64aee4f98177a09e7d087f1c","slug":"manipur-legislators-made-serious-allegations-against-assam-rifles-demanded-this-from-center-to-restore-peace-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: विधायकों ने असम राइफल्स पर लगाए गंभीर आरोप, शांति बहाली के लिए केंद्र से की यह मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: विधायकों ने असम राइफल्स पर लगाए गंभीर आरोप, शांति बहाली के लिए केंद्र से की यह मांग
Wed, 12 Jul 2023 11:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:08 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री को दिए गए ज्ञापन में 5 जुलाई, 2023 को चुराचांदपुर में आयोजित शांति मार्च के दौरान आग्नेयास्त्रों और गोला-बारूद के सार्वजनिक प्रदर्शन की व्यापक जांच की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से सांप्रदायिक झड़पों में इस्तेमाल किए गए हथियारों और गोला-बारूद के स्रोतों की जांच करने और असम राइफल्स की जगह अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने पर विचार करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के विधायकों के एक समूह ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया गया है, ताकि शांति बहाली हो सके। विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री को दिए प्रस्ताव में 9वीं असम राइफल्स, 22वीं असम राइफल्स और 37वीं असम राइफल्स को बदलने की मांग की है। उन्होंने असम राइफल्स की कुछ इकाइयों के बारे में चिंता व्यक्त की, जो वर्तमान में मणिपुर में एकता के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री को दिए गए ज्ञापन में 5 जुलाई, 2023 को चुराचांदपुर में आयोजित शांति मार्च के दौरान आग्नेयास्त्रों और गोला-बारूद के सार्वजनिक प्रदर्शन की व्यापक जांच की भी मांग की गई है। इसके अलावा विधायकों ने राज्य में सक्रिय सशस्त्र विद्रोहियों और सीमा पार सशस्त्र विद्रोही समूहों के खिलाफ मजबूत और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए इन सशस्त्र समूहों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता है, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है।