फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Landslide, Noney Landslide Many People Death 38 Missing

Manipur Landslide: मणिपुर में दूसरी बार भूस्खलन, नोनी में मृतकों की तादाद बढ़कर 24 हुई, 38 लोग अब भी लापता

Sat, 02 Jul 2022 07:45 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नोनी
पीटीआई, नोनी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 Jul 2022 07:45 PM IST
सार

 Manipur Rain Landslide News: मणिपुर के नोनी में त्रासदी स्थल के पास एक और भूस्खलन हुआ है। मणिपुर पर्वतारोहण और ट्रैकिंग एसोसिएशन ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन
Manipur Landslide, Noney Landslide Many People Death 38 Missing
मणिपुर में भूस्खलन - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के नोनी जिले में एक प्रादेशिक सेना शिविर में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मरने वालों में 18 जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और पांच नागरिकों को बचा लिया गया है, जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं।

विज्ञापन


टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण स्थल के पास टेरिटोरियल आर्मी कैंप में बुधवार रात भूस्खलन हुआ। भारतीय सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना और केंद्रीय और राज्य आपदा बलों द्वारा मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चूंकि अधिकारियों को बारिश और अन्य कारकों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, मलबे में दबे कर्मियों की उपस्थिति का पता लगाने के लिए हवाई मार्ग से एक संपूर्ण दीवार रडार भी शामिल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मणिपुर में भूस्खलन
मणिपुर के नोनी में त्रासदी स्थल के पास एक और भूस्खलन हुआ है। मणिपुर पर्वतारोहण और ट्रैकिंग एसोसिएशन ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी है। तलाशी अभियान को तेज करने के लिए शनिवार सुबह नई टीमों को तैनात किया गया  है। और भी आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है अभी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed