मणिपुर: कुकी-जो आदिवासी निकालेंगे पांच राज्यों में रैलियां; अलग प्रशासन की मांग
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने बताया मंत्रियों सहित मणिपुर के आदिवासी विधायकों ने गुरुवार को आइजोल में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनसे मणिपुर और नागालैंड में नागा नेताओं के साथ बातचीत करने का अनुरोध किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में आदिवासियों के लिए अलग प्रशासन (एक अलग राज्य के बराबर) की अपनी मांग के लिए मंत्रियों सहित दस आदिवासी विधायकों ने आइजोल में मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने मणिपुर में जातीय संकट को हल करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों के लिए अलग प्रशासन की मांग को तेज करने के लिए कुकी-ज़ो आदिवासी पहली बार 29 नवंबर को मणिपुर अलावा पांच अन्य राज्यों में रैलियां निकालेंगे।
मणिपुर आदिवासियों के शीर्ष निकाय, इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के वरिष्ठ नेता गिन्ज़ा वुअलज़ोंग ने कहा, कुकी-ज़ो आदिवासियों की 29 नवंबर की मेगा रैली मिजोरम, त्रिपुरा, दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडू में निकाली जाएंगी। इस दौरान मणिपुर के विभिन्न जिलों में भी रैलियां निकाली जाएगी।