{"_id":"60a43150cf77cf2ed565896c","slug":"manipur-journalist-kishorechandra-wangkhem-and-political-activist-erendro-leichombam-arrested-under-anti-terror-law-nsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: पोस्ट में उड़ाई दिवंगत भाजपा नेता की खिल्ली, पत्रकार समेत दो पर लगा एनएसए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: पोस्ट में उड़ाई दिवंगत भाजपा नेता की खिल्ली, पत्रकार समेत दो पर लगा एनएसए
Wed, 19 May 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इम्फाल।
एजेंसी, इम्फाल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 May 2021 02:57 AM IST
सार
भाजपा पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने 13 मई को उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया था। 17 मई को उन्हें जमानत दे दी गई थी, लेकिन सरकार ने उन पर एनएसए लगा दिया।
विज्ञापन
पत्रकार पर लगा एनएसए...
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मणिपुर में पुलिस ने पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम और राजनीतिक कार्यकर्ता एरेंड्रो लीचेम्बम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मणिपुर के दिवंगत भाजपा अध्यक्ष एस तिकेंद्र सिंह की खिल्ली उड़ाई।
विज्ञापन
40 वर्षीय दोनों आरोपियों ने फेसबुक पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अलग-अलग पोस्ट कर लिखा था कि गाय का गोबर या गोमूत्र कोविड-19 से बचाव नहीं करते हैं।
इम्फाल पश्चिम के जिला अधिकारी किरण कुमार ने कहा कि जमानत पर रिहा होने से वे दोनों फिर से वह काम शुरू कर सकते हैं जो राज्य की सुरक्षा और लोक व्यवस्था के लिए हानिकारक हो।
विज्ञापन
न्यूज पोर्टल से जुड़ा वांगखेम पहले भी भाजपा की आलोचना करने पर दो बार जेल जा चुका है। वहीं एरेंड्रो राजनीतिक संगठन पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस का संयोजक है।
विज्ञापन