फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Indiscriminate firing in Manipur's Bishnupur, teenager shot dead

मणिपुर: हिंसा में पुलिस कमांडो समेत चार की मौत, कई घायल; पुलिस ने कहा- अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य

Fri, 07 Jul 2023 10:55 PM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 07 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि हथियारबंद लोगों के दो समूहों के बीच गोलीबारी की सूचना सबसे पहले देर रात करीब डेढ़ बजे फौबाकचाओ के पास चुरंदपुर जिले के अवांग लेईकी और कांगवई से मिली।

विज्ञापन
Manipur: Indiscriminate firing in Manipur's Bishnupur, teenager shot dead
Manipur Clash - फोटो : Social Media

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में एक पुलिस कमांडो समेत चार लोगों मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। ये घटनाएं विष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में हुईं। अधिकारियों ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्यूरेल मपन में शाम के वक्त संदिग्ध उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस कमांडो पुखरामबम रणबीर की मौत हो गई। रणबीर के सिर में गोली लगी थी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, विष्णुपुर और चुरचांदपुर जिलों के तीन सीमाई गांवों-कांगवई, सोंगडो और अवांग लेखई में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1.40 बजे संदिग्ध मैतेई और कुकी विद्रोहियों के बीच गोलीबारी एक किशोर समेत तीन लोग मारे गए और कई घायल हो गए। भीड़ ने इन गांवों में सुरक्षा बलों को जाने से रोक दिया, बाद में दूसरे रास्ते से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बीएन बीएसएफ टुकड़ियों, जो अवांग लीकाई क्षेत्र, फौगाकचाओ इखाई (बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र) में तैनात थी को भी भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ा। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक लोगीबारी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रूकी। सूत्रों के मुताबिक सशस्त्र विद्रोहियों की आपसी गोलीबारी में दो गोली की मौत  हो गई जबकि कुकी विद्रोहियों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी में तीन अन्य घायल हो गए। अर्धसैनिक बल और मणिपुर सशस्त्र पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक घटना में कुछ के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर पुलिस की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य रही है। केवल कुछ इलाकों में फायरिंग की छिटपुट घटनाएं हुई हैं। दरअसल, तीन मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं। हालात को काबू करने और राज्य में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए मणिपुर पुलिस के अलावा लगभग 40,000 केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को कोर्ट ने किया तलब
इस बीच जानकारी मिली है कि इंफाल की एक स्थानीय कोर्ट ने छह जुलाई को हैदराबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर खाम खान सुआन हाउजिंग के खिलाफ दायर आरोपों पर संज्ञान लिया है। राज्य में लगातार जातीय संघर्ष में मैतेई संगठनों की भूमिका और राज्य की मिलीभगत के बारे में मुखर रहे हैं। प्रोफेसर हाउजिंग मणिपुर के एक आदिवासी समुदाय से हैं। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि आरोपी को एक नोटिस जारी किया जाए। इस मामले की अलगी सुनवाई 28 जुलाई को होगी। जानकारी के मुताबित प्रोफेसर ने एक साक्षात्कार दिया था, जिसके खिलाफ एक सामाजिक कार्यकर्ता कोर्ट पहंचा था।


सीपीआई-सीपीआई (एम) का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मणिपुर पहुंचा, राज्यपाल से मिले
इस बीच, सीपीआई और सीपीआई (एम) का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल, जिसमें सीपीआई के तीन सांसद और सीपीआई (एम) के दो सांसद शामिल हैं, हिंसाग्रस्त मणिपुर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मिले। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने कहा, नफरत और कलह का 'डबल इंजन' भाजपा चला रही है।भाजपा के कुशासन के तहत, मणिपुर पिछले दो महीनों से जल रहा है और केंद्र और राज्य सरकार दोनों रणनीतिक रूप से स्थित राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लाने में विफल रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में सीपीआई के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम, पी. संदोश कुमार और लोकसभा सांसद के. सुब्बारायण सांसद है जबकि सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य और जॉन ब्रिटास संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में सीपीआई (एम) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed