फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur IED Blast and Firing incident in Civil Society office and School Building as Violence widespread in st

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा: इंफाल में IED ब्लास्ट में एक की मौत, एक बुरी तरह जख्मी; आगजनी की दो बड़ी घटनाएं

Sat, 24 Feb 2024 11:37 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 24 Feb 2024 11:37 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि एक और शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। 

विज्ञापन
Manipur IED Blast and Firing incident in Civil Society office and School Building as Violence widespread in st
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के इंफाल में शुक्रवार देर रात आईईडी ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि इस ब्लास्ट में एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घटना डीएम कॉलेज कॉम्प्लेक्स पर हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 24 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान ओइनम केनेगी के तौर पर हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि एक और शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। 

इस बीच इंफाल पश्चिमी जिले के लंफेलपाट में कुछ अज्ञात लोगों ने एक सामाजिक संगठन यूनाइटेड कमेटी मणिपुर (यूसीएम) के दफ्तर में आग लगा दी। इतना ही नहीं शुक्रवार देर रात करीब 12.45 बजे इंफाल पूर्वी जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक स्कूल के प्रशासनिक वर्ग में तोड़फोड़ की और इसके बाद इसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना में पार्किंग में खड़े एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


मणिपुर पुलिस ने स्थानांतरित कर्मियों की आवाजाही पर रोक लगाई
मणिपुर पुलिस ने मौजूदा संकट को देखते हुए स्थानांतरित कर्मियों की आवाजाही पर रोक लगा दी। पुलिस ने कहा है कि जहां तक संभव होगा स्थानांतरित कर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने पर का फैसला जरूरत के आधार पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि स्थानांतरण आदेश प्रभावी रहेंगे, लेकिन जरूरत के अनुसार कर्मियों को स्थानांतरित किया जाएगा। गौरतलब है कि एक आदिवासी निकाय चुराचांदपुर में स्थित इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मैतेई-प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में कुकी पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की थी। इसके बाद स्थानांतरित कर्मियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed