फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur government restrains circulation of videos depicting violence in state

Manipur: ‘हिंसा भड़काने वाले वीडियो-तस्वीरों को फैलाने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई’, राज्य सरकार ने दिया आदेश

Thu, 12 Oct 2023 01:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 12 Oct 2023 01:07 PM IST
सार

मणिपुर गृह विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि राज्य में सामान्य स्थिति लाने की दिशा में हिंसा को भड़काने वाले वीडियो और तस्वीरों को फैलाने से रोकने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Manipur government restrains circulation of videos depicting violence in state
Biren Singh - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर में पांच महीने से अधिक समय से हिंसा जारी है। इस बीच, हिंसाओं से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पहले महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने फिर दो मैतेई युवकों को गोली मारने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। अब राज्य सरकार ने हिंसा को भड़काने वाली वीडियो को लेकर सख्ती की है। उन्होंने राज्य में हिंसा और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले वीडियो को वायरल होने से रोकने के लिए आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी वीडियो को जो भी बढ़ावा देगा उस पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

सोशल  मीडिया पर वायरल वीडियो से भड़क रही हिंसा
बता दें, यह आदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लगातार वीडियो और तस्वीरों के वायरल होने के बाद आया है। हाल ही में, दो मैतेई युवकों को गोली मारकर फिर कुकी भाषा बोलने वाले लोगों के एक समूह द्वारा उन्हें गड्ढे में दफनाने का वीडियो सामने आया था। हालांकि, अभी तक घटनास्थल और दफनाने की जगह का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई
मणिपुर गृह विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि सरकार ने मामले की जांच के बाद हिंसा भड़काने वाले वीडियो और तस्वीरों को फैलाने से रोकने का फैसला किया है। ऐसी कोई तस्वीर या वीडियो जो हिंसा को भड़का सकती हैं, उन्हें अपने पास न रखें। इन तस्वीरों को पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई के लिए जमा कर सकता है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर किसी ने इन नियमों को नहीं माना तो उसे सख्त सजा दी जाएगी। उस पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में कहा गया कि राज्य में हालात सामान्य करने के लिए ऐसी वीडियो और तस्वीरों को फैलाने से रोकना होगा। 

इस घटना के बाद सख्ती
सितंबर में इंफाल घाटी में दो लापता युवकों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों और पुलिस की कार्रवाई में 100 से अधिक छात्र घायल हो गए थे, जिनमें ज्यादातर लड़कियां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed