फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur gold theft case, SIT arrested four people including a senior manager in the case

Manipur: बैंक से चार करोड़ के सोने की चोरी का मामला, SIT ने मामले में वरिष्ठ प्रबंधक समेत चार को किया गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 07:11 PM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 07:11 PM IST
सार

17 सितंबर को चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था। जब बैंक के सीसीटीवी की जांच की गई तो 13 सितंबर की सुबह करीब 1.41 बजे दो लोग शाखा प्रबंधक के कमरे में मौजूद दिखे। 

विज्ञापन
Manipur gold theft case, SIT arrested four people including a senior manager in the case
मणिपुर में एसआईटी की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बैंक ऑफ बड़ौदा की मणिपुर विश्वविद्यालय शाखा से चार करोड़ रुपए मूल्य की सोने की चोरी मामले में बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों को पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद किया गया था एसआईटी का गठन
बता दें कि बैंक में चोरी की शिकायत 17 सितंबर को कराई गई। इसकी शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जानकारी के मुताबिक बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने 17 सितंबर को सिंगजामेई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में, निंगोम्बम ने बताया कि बैंक के सुरक्षित कमरे की तिजोरी का ताला टूटा हुआ पाया गया। जब बैंक के कैशियर ने सुबह 10 बजे नियमित कार्यों के लिए तिजोरी खोली, तो कई सोने के पैकेट गायब मिले।
विज्ञापन


13 सितंबर को सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध लोग
जानकारी के मुताबिक जब बैंक के सीसीटीवी की जांच की गई तो 13 सितंबर की सुबह करीब 1.41 बजे दो लोग शाखा प्रबंधक के कमरे में मौजूद दिखे। हालांकि, सीसीटीवी डार्क मोड में थे, इसलिए जांच में काफी बाधा आई। प्रारंभिक जांच के बाद और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद, पुलिस ने गंगा निंगोम्बम के साथ चार अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों को पांच दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed