{"_id":"5f2ca115d05a9d619242ee7c","slug":"manipur-five-hospitals-refuse-to-admit-pregnant-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार: पांच अस्पतालों ने गर्भवती महिला को भर्ती करने से मना किया, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शर्मसार: पांच अस्पतालों ने गर्भवती महिला को भर्ती करने से मना किया, मौत
Fri, 07 Aug 2020 06:02 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला नेटवर्क, इंफाल।
अमर उजाला नेटवर्क, इंफाल।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मणिपुर में एक 20 वर्षीय गर्भवती महिला को समस्या होने पर पांच अस्पतालों ने कथित तौर पर भर्ती करने से मना कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सरकार ने मानवता को कलंकित करने वाली इस घटना पर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
महिला के परिजनों का दावा है कि वे बुधवार देर रात तक सभी अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन उन्हें कहा गया कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए महिला को भर्ती नहीं किया जा सकता। गर्भवती को सेनापति जिले में दोपहर 2 बजे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
लेकिन उसे तकलीफ होने पर डॉक्टरों ने उसे रात 10:30 बजे किसी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। उसे बाद में इंफाल लाया गया, जहां दो सरकारी और तीन निजी अस्पतालों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार तड़के महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन