{"_id":"62209b30e632a1075c2225e8","slug":"manipur-elections-2022-update-clash-broke-out-between-congress-and-bjp-workers-in-kakching-khunou-ahead-of-the-second-phase-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Election 2022: दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, 13 वाहनों में लगाई गई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Election 2022: दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, 13 वाहनों में लगाई गई आग
Thu, 03 Mar 2022 08:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:07 PM IST
सार
इससे पहले मणिपुर विधानसभा के लिए 28 फरवरी को पहले चरण में छिटपुट हिंसा की घटना के बीच 78.03 फीसदी मतदान हुआ था। पहले चरण में 38 सीटों पर वोट डाले गए थे।
विज्ञापन
मणिपुर चुनाव से पहले हिंसा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के काकचिंग खुनोउ में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हुआ। इस दौरान हुई भिड़ंत में 13 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसमें आठ दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं। राज्य में दूसरे चरण के लिए पांच मार्च को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
मणिपुर में 12 बूथों पर 5 को फिर से पड़ेंगे वोट
चुनाव आयोग ने मणिपुर की पांच विधानसभा क्षेत्रों के 12 बूथों पर फिर से मतदान कराने के आदेश दिए हैं। यहां पांच मार्च को वोट डाले जाएंगे। इन क्षेत्रों में 28 फरवरी को मतदान हुआ था। मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा, जिन बूथों पर पुन: मतदान होगा वे खुंदरकपाम, सेतु, थानलॉन, हेंगलेप और चुराचांदपुर विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं। इन बूथों पर आयोग को कुछ शरारती तत्वों द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं। राज्य की 38 विधानसभा सीटों पर 28 फरवरी को मतदान हुआ था। बाकी 22 विधानसभा सीटों पर पांच मार्च को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में मिलेंगे 78.03 फीसदी मतदान
इससे पहले मणिपुर विधानसभा के लिए 28 फरवरी को पहले चरण में छिटपुट हिंसा की घटना के बीच 78.03 फीसदी मतदान हुआ था। पहले चरण में 38 सीटों पर वोट डाले गए थे। सबसे ज्यादा मतदान कांगपोकपी जिले में 82.97 फीसदी हुआ। पहले चरण में मुख्यमंत्री, विधानसभा के स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं एनपीपी प्रत्याशी यमनाम जॉयकुमार और मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष एन लोकेश सिंह की किस्मत का फैसला होगा।