फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Elections 2022: Nitish kumar's JDU and Konrad's NPP ready to play crucial role

Manipur Elections 2022: मणिपुर में खेला को तैयार नीतीश की जदयू और कोनराड की एनपीपी

Tue, 08 Feb 2022 08:16 AM IST
Amit Mandal सत्यनारायण मिश्र, इंफाल
सत्यनारायण मिश्र, इंफाल Published by: Amit Mandal Updated Tue, 08 Feb 2022 08:16 AM IST
सार

मणिपुर के चुनावी कैनवास पर नीतीश कुमार की जदयू और कोनराड संगमा की एनपीपी, त्रिशंकु विधानसभा होने की हालत में किंगमेकर के रूप में उभरने की तरफ बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Manipur Elections 2022: Nitish kumar's JDU and Konrad's NPP ready to play crucial role
Nitish Kumar - फोटो : social media

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री अध्यक्ष सहित राज्य के तमाम पार्टी प्रभारी हालांकि लगातार जीत के लंबे- चौड़े दावे कर रहे हैं। उन्हें खुद से ज्यादा भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व और प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बिखराव पर है। मतदान का पहला चरण 27 फरवरी और दूसरा तीन मार्च को है। 

विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस गठबंधन के दलों के अलावा एनडीए की सहयोगी पार्टियों जदयू और एनपीपी आदि में समायोजित हो चुके हैं। मणिपुर के चुनावी कैनवास पर नीतीश कुमार की जदयू और कोनराड संगमा की एनपीपी, त्रिशंकु विधानसभा होने की हालत में किंगमेकर के रूप में उभरने की तरफ बढ़ रही हैं। उधर, मणिपुर प्रभारी जयराम रमेश ने कहा है कि उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य फिलहाल अपने बल पर पूर्ण बहुमत हासिल करना है, ताकि परिणामों के बाद किसी का मुंह न ताकना पड़े।
विज्ञापन


जदयू का 75 से 80 फीसदी सीटों पर लड़ने का दावा
जदयू के कुछ दिलचस्प प्रत्याशियों में पूर्व पुलिस अधिकारी टी बृंदा और खवैराकफम लोकेन, कांग्रेस के के वीरेन और खुमुच्छम जयकिशन प्रमुख हैं। जदयू ने अभी अपने 36 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उसका दावा 75 से 80 फीसदी सीटों पर लड़ने का है। उसके एक महासचिव ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार बनाने की सबसे अधिक संभावना वाली पार्टी को अपना समर्थन देगी। दरअसल, मणिपुर में ऐसा पहले भी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed