फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur election 2017: Congress said BJP had initiated the blockade by provoking UNC

कांग्रेस ने कहा- भाजपा ने ही यूएनसी को भड़काकर शुरू कराई थी आर्थिक नाकेबंदी

Fri, 24 Feb 2017 03:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / इंफाल।
अमर उजाला ब्यूरो / इंफाल। Updated Fri, 24 Feb 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
manipur election 2017:  Congress said BJP had initiated the blockade by provoking UNC
मणिपुर कांग्रेस ने भाजपा पर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों से पाला बदलवाकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने ही यूनाइटेड नगा कौंसिल को भड़काकर आर्थिक नाकेबंदी शुरू कराई थी ताकि इबोबी सिंह सरकार का तख्तापलट किया जा सके।  
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष टी.एन. हाओकिप ने बुधवार को यहां उक्त आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा पूर्वोत्तर राज्यों की कांग्रेस सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। मणिपुर में भी उन्होंने यही साजिश रची थी।
विज्ञापन


उनकी योजना बड़े पैमाने पर कांग्रेस विधायकों को तोड़कर सरकार गिराने की थी। हाओकिप का आरोप है कि भाजपा ने लगभग 20 विधायकों से पाला बदलने के लिए संपर्क किया था। लेकिन वह उनमें से महज छह को ही तोड़ने में कामयाब हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि विधायकों को तोड़ने में नाकाम रहने पर भाजपा ने प्लान बी के तहत यूएनसी के साथ मिलकर नाकेबंदी की साजिश रची। उसकी योजना थी कि नाकेबंदी से पैदा होने वाली अस्थिरता व अशांति के बाद यहां राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा, लेकिन आम लोगों ने उसकी चाल समझ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed