{"_id":"58b50af94f1c1b7c05831150","slug":"manipur-election-2017-54-millionaires-candidate-in-the-first-round-of-elections-of-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में भी धन्ना सेठों की भरमार, 137 में से 54 करोड़पति उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर में भी धन्ना सेठों की भरमार, 137 में से 54 करोड़पति उम्मीदवार
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Mar 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
मणिपुर विधानसभा के लिए 4 मार्च को होने वाले चुनाव के पहले चरण में कुल 54 करोड़पति का भविष्य भी दांव पर लगा है। इस चरण में आठ उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मणिपुर इलेक्शन वाच एवं एसोसिएशन फार डेमोकेट्रिक रिफार्म (एडीआर) ने राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 17 राजनीतिक दलों के सभी 137 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। इनमें 14 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। उसने कहा कि 137 उम्मीदवारों में से 54 करोड़पति हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस, भाजपा में 21-21 उम्मीदवार करोड़पति हैं। दिल्ली स्थित एडीआर ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि यदि पार्टीवार नजर डाली जाए तो कांग्रेस के 37 में से 21, भाजपा के 37 में से 21, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 12 में से पांच, नार्थ ईस्ट इंडिया डेवलपमेंट पार्टी के आठ में से दो तथा राकांपा के छह में से दो ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।
विज्ञापन