फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Congress president alleges the budget offers nothing for Manipur rebuilding of damaged infra

Congress: मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप बजट में मणिपुर के लिए कुछ नहीं, कहा राज्य का पुनर्वास करे सरकार

Tue, 03 Feb 2026 02:28 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 03 Feb 2026 02:28 PM IST
सार

मणिपुर में कांग्रेस के अध्यक्ष ने केंद्र के बजट पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लिए बजट में कोई खास ऐलान नहीं है। इसी के साथ राज्य के लिए विशेष संकट पैकेज की भी मांग की है। 

विज्ञापन
Manipur Congress president alleges the budget offers nothing for Manipur rebuilding of damaged infra
मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष केशम मेघचंद्र - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष केशम मेघचंद्र ने बजट में में मणिपुर के कोई विशेष पैकेज नहीं देने पर आपत्ति जताई है। मणिपुर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से राज्य को विशेष संकट पैकेज देने की मांग की है। जिससे राज्य का पुनर्वास और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया जा सके। 

विज्ञापन

मेघचंद्र ने पत्रकारों से कहा कि केंद्रीय बजट में राज्य के संकट को गंभीरता से नहीं लिया गया है। मणिपुर में 3 मई, 2023 से जातीय हिंसा हो रही है, जब पहाड़ी ज़िलों में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के विरोध में एक आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला गया था।

विज्ञापन

तब से, हिंसा में कुकी और मैतेई दोनों समुदायों के सदस्यों के साथ-साथ सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 260 लोग मारे गए हैं, जबकि हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेघचंद्र ने कहा कि मणिपुर जिम्मेदारी की मांग कर रहा है, और वह भीख नहीं मांग रहा है। एक ऐसा देश जो वैश्विक शक्ति बनने की आकांक्षा रखता है, वह एक सीमावर्ती राज्य की उपेक्षा नहीं कर सकता जो उसकी एकता और सुरक्षा के लिए जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed