फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM N Biren Singh says killers of Community people to be brought to justice soon Meitei Kuki conflict

Manipur: 'महिलाओं-बच्चों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध', सीएम सिंह बोले- दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे

Wed, 20 Nov 2024 12:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 20 Nov 2024 12:08 PM IST
सार

बीरेन सिंह ने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘आज मैं जिरीबाम में कुकी आतंकवादियों के एक परिवार के लोगों को बंधक बनाए जाने और फिर तीन निर्दोष बच्चों और तीन महिलाओं की निर्मम हत्या किये जाने की घटना की निंदा करता हूं। यह बेहद दुखद घटना है।’’

विज्ञापन
Manipur CM N Biren Singh says killers of Community people to be brought to justice soon Meitei Kuki conflict
मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कुकी उग्रवादियों की तरफ से छह लोगों को मौत के घाट उतारे जाने की घटना पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक दोषियों को न्याय के कठघरे तक नहीं पहुंचा दिया जाता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं और तीन बच्चों के हत्यारों को पकड़ने के लिए खोज अभियान जारी है। सभी छह मृतकों के शव पिछले हफ्ते जिरीबाम जिले में एक नदी से बरामद किए गए थे। इसी घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है।
विज्ञापन


बीरेन सिंह ने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘आज मैं जिरीबाम में कुकी आतंकवादियों के एक परिवार के लोगों को बंधक बनाए जाने और फिर तीन निर्दोष बच्चों और तीन महिलाओं की निर्मम हत्या किये जाने की घटना की निंदा करता हूं। यह बेहद दुखद घटना है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस तरह के बर्बर कृत्यों की किसी भी सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि इन आतंकियों को जल्द ही न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। जब तक उन्हें उनके अमानवीय कृत्य के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया जाएगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे।’’


गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही जिरीबाम में विस्थापितों के एक शिविर से 11 नवंबर से छह लोगों के लापता होने की खबर आई थी। मुख्यमंत्री ने जिरीबाम में तुरंत कार्रवाई करने के लिए सीआरपीएफ को धन्यवाद दिया और कहा कि कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने जिरीबाम के बोरोबेक्रा स्थित राहत शिविरों में रहने वाले सैकड़ों लोगों की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed