फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM N Biren Singh and Security Advisor pay tribute to martyred BSF jawan Ranjit Yadav

Manipur: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और सुरक्षा सलाहकार ने दिया शहीद को कंधा, भारत माता के नारों से गूंजा आसमान

Tue, 06 Jun 2023 05:40 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 06 Jun 2023 05:40 PM IST
सार

भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने एक बयान में कहा, सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के समूह के बीच सोमवार और मंगलवार की दरम्यां की पूरी रात रुक-रुक कर गोलीबारी हुई, सुरक्षा बलों ने विद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब दिया...

विज्ञापन
Manipur CM N Biren Singh and Security Advisor pay tribute to martyred BSF jawan Ranjit Yadav
MANIPUR - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीएसएफ के शहीद जवान रंजीत यादव को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शहीद को भारत माता की जय के नारों के बीच में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने शहीद को कंधा भी दिया। इस बीच, मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से मंगलवार को हिंसा की छुटपुट घटनाओं की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन

भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने एक बयान में कहा, सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के समूह के बीच सोमवार और मंगलवार की दरम्यां की पूरी रात रुक-रुक कर गोलीबारी हुई, सुरक्षा बलों ने विद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि असम राइफल्स के दो जवान घायल हैं।

विज्ञापन

बीएसएफ सैनिकों और संदिग्ध कुकी बदमाशों के बीच गोलीबारी के दौरान, सीटी जीडी रंजीत यादव, पूर्व-163 बीएन, बीएसएफ को गोली लगी और उन्हें जीवन अस्पताल, काकचिंग ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सेना के स्पीयर कॉर्प्स मुख्यालय दीमापुर ने कहा कि घायलों को मंत्रीपुखरी ले जाया गया है और तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीयर कॉर्प्स के मुताबिक जवाही कार्रवाई में विद्रोहियों को भी भारी नुकसान पहुंच है। प्रारंभिक तलाशी के दौरान दो एके सीरीज राइफलें, एक 51 एमएम मोर्टार, दो कार्बाइन, गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद किया गया। क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान को तेज किया गया है। ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। शांति बहाली के लिए पिछले 48 घंटों में अतिरिक्त सात टुकड़ियां (असम राइफल्स के 5 और बीएसएफ के 2) को तैनात किया गया। सेना के मुताबिक दोनों ही इलाकों में सेना व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed