फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Clash: Shashi Tharoor attacks BJP on Manipur violence, demands President's rule in the state

Manipur Clash: मणिपुर हिंसा पर शशि थरूर का भाजपा पर वार, राज्य में राष्ट्रपति शासन लाने की मांग

Sun, 07 May 2023 08:04 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 07 May 2023 08:04 AM IST
सार

मणिपुर में चल रही ये हिंसा मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव पर शुरू हुई थी। इस हिंसा के दौरान मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 55 के करीब हो गई ।

विज्ञापन
Manipur Clash: Shashi Tharoor attacks BJP on Manipur violence, demands President's rule in the state
Shashi Tharoor - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरुर ने मणिपुर में चल रहे हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की जनता भाजपा को फिर से सत्ता में लाकर घोर विश्वासघात महसूस कर रही है। 
विज्ञापन


थरूर ने ट्विटर पर लिखा- "मणिपुर हिंसा को देखते हुए अब लोगों को खुद से पूछना चाहिए कि उनसे जिस सुशासन का वादा किया गया था, उसका क्या हुआ?"

उन्होंने आगे कहा- "मणिपुर की जनता भातपा को सत्ता में लाने के एक साल बाद ही विश्वासघात महसूस कर रही है। यहां राष्ट्रपति शासन का समय है, क्योंकि राज्य सरकार इन परिस्थितियों के लिए फिलहाल तैयार नहीं है।" 
विज्ञापन


बता दें किमणिपुर में चल रही ये हिंसा मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव पर शुरू हुई थी। इस हिंसा के दौरान मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 55 के करीब हो गई । हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से स्थानीय लोगों को बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने राज्य में रात का कर्फ्यू लगाया है और मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है। हालांकि, इन सब के बीच रविवार को सरकार ने स्थानीय लोगों को कुछ समय के लिए छूट दी है जिससे की वे अपनी जरूरत की सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकल सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed