{"_id":"683343aa50c4867abb05a332","slug":"manipur-bsf-director-general-conducted-a-two-day-visit-reviewed-security-operations-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुरः बीएसएफ महानिदेशक ने किया दो दिवसीय दौरा, सुरक्षा अभियानों की समीक्षा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुरः बीएसएफ महानिदेशक ने किया दो दिवसीय दौरा, सुरक्षा अभियानों की समीक्षा की
Sun, 25 May 2025 09:52 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 25 May 2025 09:52 PM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी ) दलजीत सिंह चौधरी ने शनिवार को यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे और वर्तमान कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी ) दलजीत सिंह चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी ) दलजीत सिंह चौधरी ने शनिवार को यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे और वर्तमान कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। रविवार को उन्होंने बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात बीएसएफ इकाइयों का दौरा किया और वहां तैनात जवानों से बातचीत की।
विज्ञापन
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान डीजी ने मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह से अलग-अलग बैठकें कीं और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। डीजी ने वरिष्ठ बीएसएप अधिकारियों के साथ कोइरेंगेई स्थित बल के सेक्टर मुख्यालय में अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया। मणिपुर के विभिन्न जिलों में तैनात सभी अधिकारी और जवान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा में उनके अथक प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपने निस्वार्थ सेवा को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। डीजी ने ने बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात बीएसएफ इकाइयों का दौरा किया और वहां के जवानों से बातचीत की। उन्होंने लोकटक स्थित 10वीं बटालियन बीएसएफ मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां उन्होंने जवानों से बातचीत की और उन्हें शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि डीजी को मणिपुर की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई और उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बीएसएफ कर्मियों का एक प्रदर्शन भी देखा और जवानों से मुलाकात कर राज्य में सुरक्षा बनाए रखने के उनके समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान डीजी के साथ बीएसएफ के के पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक महेश कुमार अग्रवाल, मिजोरम और कछार फ्रंटियर के महानिरीक्षक संजय कुमार मिश्रा और एसटीसी-बीएसएफ के महानिरीक्षक इंद्र देव सिंह भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि 3 मई 2023 को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ ) के हिस्से के रूप में गृह मंत्रालय ने मणिपुर में बीएसएफ की कई बटालियनें तैनात की थीं। बीएसएफ के अलावा, भारतीय सेना, असम राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के भारी संख्या में जवानों को भी मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में स्थिति को संभालने के लिए तैनात किया गया था।
ये भी पढ़ें: UP: शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में मची भगदड़, गैस फैलने के बाद अफरा-तफरी; मरीजों को बाहर लेकर निकले लोग
Manipur, BSF, Director General daljit singh